प्रदेश की जीडीपी 11.86 लाख करोड़ के बराबर अडानी-अंबानी के प्रस्ताव, गारमेंट में नया सूर्योदय | audani and ambani investment equal to mp GDP | Patrika News

13
प्रदेश की जीडीपी 11.86 लाख करोड़ के बराबर अडानी-अंबानी के प्रस्ताव, गारमेंट में नया सूर्योदय | audani and ambani investment equal to mp GDP | Patrika News

प्रदेश की जीडीपी 11.86 लाख करोड़ के बराबर अडानी-अंबानी के प्रस्ताव, गारमेंट में नया सूर्योदय | audani and ambani investment equal to mp GDP | Patrika News


इंदौरPublished: Jan 16, 2023 01:27:06 pm

– अडानी समूह की योजना 8 लाख करोड़ तो रिलायंस की 3.5 लाख करोड़ की
– मुख्यमंत्री के साथ निवेश चर्चा में दोनों समूह के प्रमुखों ने बताई विस्तार योजनाएं

प्रदेश की जीडीपी 11.86 लाख करोड़ के बराबर अडानी-अंबानी के प्रस्ताव, गारमेंट में नया सूर्योदय

प्रदेश की जीडीपी 11.86 लाख करोड़ के बराबर अडानी-अंबानी के प्रस्ताव, गारमेंट में नया सूर्योदय

इंदौर. संदीप पारे . आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन-2047 में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए आत्मनिर्भर मप्र की ओर हमारे कदम तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों-एक्सपोर्टरों की ओर से मिले जबरदस्त समर्थन से नई उम्मीदों का सूर्योदय हुआ है। अडानी व अंबानी समूह ने 11.5 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव दिए हैं। यह प्रदेश की मौजूदा जीडीपी 11.8 लाख करोड़ के लगभग बराबर है। अन्य समूहों का उत्साह जीडीपी प्लस बनकर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां देगा।
सरकार के साथ अडानी-अंबानी-टाटा-बिड़ला-गोदरेज और हमारा बजाज जैसे समूह प्रदेश की प्रगति के हिस्सेदार रहे हैं। अब इनकी बढ़ती क्षमताएं प्रदेश की नई तस्वीर लिखने जा रही है। इंदौर में हुई समिट में 15.4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 29.8 लाख रोजगार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नए आयाम देंगे। अडानी समूह की ओर से प्रणव अडानी ने करीब 8 लाख करोड़ व अंबानी समूह की ओर से रिलायंस इंडस्ट्री के निखिल आर. मेसवानी ने करीब 3.5 लाख करोड़ की कंपनी की योजनाएं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष रखी हैं।
निवेश के लिए मिले सैकड़ों प्रस्तावों को जोड़ेंगे तो यह जीडीपी से बहुत ज्यादा होगी। हालांकि यह प्रस्ताव कितने दिनों में आकार लेंगे, यह तय नहीं है, लेकिन यह फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी में भागीदार बन गए हैं। गोदरेज, बिड़ला व बजाज समूह वर्तमान कारोबार को विस्तार देंगे।
———–
ऐसे हैं निवेश प्रस्ताव
अडानी समूह: डाटा सेंटर, स्वच्छ ऊर्जा में बड़ा निवेश
अडानी समूह ने सबसे बड़ा प्रस्ताव स्वच्छ ऊर्जा ग्रीन हाइड्रोजन के लिए 4 लाख करोड़ का दिया है। पॉवर जनरेशन पर करीब 26500 करोड़, गैस वितरण के लिए अगले पांच साल में 8 हजार करोड़, डाटा सेंटर के लिए 50 हजार करोड़, एयरपोर्ट प्रबंधन पर 70 हजार करोड़, सीमेंट निर्माण के लिए 75 हजार करोड़, पीवीसी विनिर्माण इकाई के लिए 15 हजार करोड़ व कॉपर स्मेल्टिंग पर 8 हजार करोड़ निवेश करने के प्रस्ताव हैं। कंपनी एनर्जी के क्षेत्र में सब सेगमेंट के रूप में उतर रही है। करीब 1.5 लाख करोड़ का निवेश लाएगी। इसमें नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में लगने वाले एलेक्ट्रोलाइजर बनाएंगे। डिफेंस यूनिट का भी विस्तार करेंगे।
रिलायंस समूह: दूरसंचार, एफएमसीजी में लगाएंगे राशि
रिलायंस समूह 2.75 लाख करोड़ रुपए में रिटेल व्यापार, एफएमसीजी, दूरसंचार, पेट्रो केमिकल के क्षेत्र में विस्तार करेगा। इसमें मप्र प्राथमिकता में रहेगा। नवकरणीय ऊर्जा में करीब 75000 करोड़ निवेश करने की कार्ययोजना भी बताई गई।
———-
गारमेंट से रोजगार क्रांति गारमेंट और एपेरल्स के क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाएं सामने आई हैं। एपेरल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के आठ सदस्यों ने निवेश की सहमति दी है। अध्यक्ष एनके गोयनका ने मुख्यमंत्री को बताया, हमारे सहयोगी इसी साल काम शुरू कर देंगे। फरीदाबाद की शाही, बेंगलूरु की गोकुलदास एक्सपोर्ट व हांगकांग का एपिक समूह अपने प्रोजेक्ट लगाएगा। पीथमपुर में क्लस्टर भी आकार लेगा। इससे प्रदेश को एक्सपोर्ट और रोजगार में नया मुकाम मिलेगा। अधिकारी जिलों के अनुसार योजनाएं तैयार कर रहे हैं।
———-
बड़े निवेश समूह
– भारत पेट्रोलियम: 43000 करोड़
– आदित्य बिड़ला: 15000 करोड़
– लुलू इंटरनेशनल: 14000 करोड़
– जेएसडब्ल्यू समूह: 4500 करोड़
– ग्रीनको समूह: 7200 करोड़
– एक्सिस एनर्जी: 50000 करोड़
– हाइडबर्ग सीमेंट: 1000 करोड़
– सुजलाॅन एनर्जी: 28000 करोड़
– थिंक गैस: 1000 करोड़
– एशियन पेंट्स: 2000 करोड़
– आर्टीसन समूह: 1365 करोड़
– स्टेटक्राफ्ट: 25000 करोड़
– आइकिया इंडिया: 10000 करोड़

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News