Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 13 दिन में चार करोड़ का चालान वसूला, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरीफेरल पर चला रही अभियान

14
Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 13 दिन में चार करोड़ का चालान वसूला, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरीफेरल पर चला रही अभियान

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 13 दिन में चार करोड़ का चालान वसूला, दिल्ली-मेरठ और ईस्टर्न पेरीफेरल पर चला रही अभियान


रोक के बाद भी दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल वाहन दौड़ रहे हैं। प्रतिबंधित वाहनों से पुलिस ने 13 दिन में करीब चार करोड़ का चालान वसूला है।

 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद की पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। यह विशेष अभियान एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया है। पुलिस ने इस अभियान के तहत महज 13 दिन में करीब 4 करोड़ रुपये के चालान किए हैं।

दो पहिया, तीन पहिया, ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी पूरी तरह प्रतिबंधित

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शुरू से ही दोपहिया, तीन पहिया ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी का संचालन पूरी तरह से बंद है, लेकिन उसके बावजूद भी इन दोनों एक्सप्रेसवे पर यह वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। गाजियाबाद पुलिस ने इन पर अंकुश लगाने के लिए दोनों एक्सप्रेसवे पर लिंक होने वाले पॉइंट पर चेकिंग अभियान शुरू किया है। प्रतिबंधित वाहन पर 20,000 का चालान निर्धारित किया है। यह अभियान पुलिस की तरफ से 3 जनवरी से लगातार जारी है और अभी तक इस अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस करीब 4 करोड़ रुपये के चालान कर चुकी है। आश्चर्य की बात ये है कि उसके बावजूद भी प्रतिदिन इन एक्सप्रेसवे पर करीब 300 वाहन अभी भी फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

महज 13 दिन में 4 करोड़ रुपये के हुए चालान

डीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीन पहिया, ट्रैक्टर ट्रॉली और भैंसा बुग्गी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उसके बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग चलते हैं। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कुल आठ एग्जिट पॉइंट पर 3 जनवरी से विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जो प्रतिबंधित वाहन मेरठ और दिल्ली से मेन लाइन में चलते हैं। ऐसे वाहनों को गाजियाबाद के निकास पॉइंट पर एंट्री नहीं करने दी जा रही है। इसके अलावा जो वाहन इन एग्जिट प्वाइंट से निकलते हैं या मेन लाइन में गाजियाबाद की सीमा से प्रवेश करते हैं, उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
रिपोर्ट- तेजेश चौहान

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News