Advertising
Home Top stories पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की 92वीं जयंती मनाई गई: खगड़िया...
Advertising
<

पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की 92वीं जयंती मनाई गई: खगड़िया में श्रद्धा और संकल्प के साथ आयोजन – Khagaria News

0
पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की 92वीं जयंती मनाई गई:  खगड़िया में श्रद्धा और संकल्प के साथ आयोजन – Khagaria News

पूर्व विधायक राम बहादुर आजाद की 92वीं जयंती मनाई गई: खगड़िया में श्रद्धा और संकल्प के साथ आयोजन – Khagaria News


खगड़िया में फरकिया के गांधी कहे जाने वाले पूर्व विधायक और समाजवादी नेता राम बहादुर आजाद की 92वीं जयंती मनाई गई। यह आयोजन गुरुवार को शहर के राम बहादुर आजाद चौक, बलुवाही स्थित डॉक्टर योगीराज रामनाथ अघोरी पार्क में हुआ। कार्यक्रम का संचालन आजाद सेवा ट्रस्ट ने किया। समारोह की अध्यक्षता भाकपा नेता प्रभाशंकर सिंह ने की, जबकि युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय राम बहादुर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान “राम बहादुर आजाद अमर रहें” जैसे नारे भी लगाए गए। मौके पर मौजूद रहे पार्टियों के नेता समारोह को संबोधित करते हुए नगर पार्षद शिवराज यादव, भाजपा नेता इंजीनियर धर्मेंद्र यादव, राजद जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व नगर पार्षद रणवीर कुमार, जदयू नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन और इंजीनियर उदय ने राम बहादुर आजाद को गरीबों, वंचितों और शोषितों का सच्चा हितैषी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवन भर समाजवादी विचारधारा का पालन किया और जनहित को प्राथमिकता दी। माकपा नेता प्रभाशंकर सिंह, युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और श्रीकांत पोद्दार ने कहा कि स्वर्गीय आजाद बाबू ने आजीवन जनहित के लिए संघर्ष किया। उन्होंने बताया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने का प्रयास जारी है और उनके संघर्ष से खगड़िया शहर को विकास की नई दिशा मिली। ”सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रयास आज भी प्रासंगिक” जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता लंबू जी, अक्षय सूरी, राजद जिला प्रवक्ता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार, तथा राजद नेता प्रमोद यादव ने राम बहादुर आजाद को समाज को दिशा देने वाली महान विभूति बताया। उन्होंने कहा कि आजाद ने अपने जीवन की अंतिम सांस तक अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। मृत्यु भोज बहिष्कार आंदोलन सहित सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके प्रयास आज भी प्रासंगिक हैं। राम बहादुर आजाद के पुत्र अंजय देव एवं पुत्री मालती देवी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय आजाद जी का सपना सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, पुस्तकालयों की स्थापना, गरीबों का सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता था। इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प आजाद सेवा ट्रस्ट द्वारा दोहराया गया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising