पुलवामा के 4 साल: मां ने कहा- कलेजे का टुकड़ा- टुकड़ाें में घर लौटा, बेटे की मौत की खबर TV पर मिली, उसके बाद कभी TV नहीं देखी | 4 year of Pulwama attack Story of Martyred Ramesh Kumar Yadav from Var | Patrika News

13

वाराणसीPublished: Feb 14, 2023 11:38:53 am

14 फरवरी जब भी आती है। ऐसा लगता है मानो प्राण निकल रहे हों। मन करता है बस एक बार बेटे से मिल लेते। लेकिन मेरा बेटा अब नहीं मिलेगा। कांपते होंठ और डबडबाई हुई आंखें बेटे की याद में इससे ज्यादा कुछ न कह पाईं। बेटे के लिए मां राजमती देवी का दुःख उनकी आंखों से आंसुओं के रूप में झर-झर बह रहा था।

14 february 2019 pulwama attack

रमेश जब आखिरी बार छुट्टी पर आए थे तो मेरे से कहा था कि अबकी बार जब भी आऊंगा तो गिरवी रखी जमीन को छुड़ा लूंगा। उनके यह अरमान अधूरे रह गए।

पुलवामा हमले की आज चौथी बरसी है। साल 2019 में आज ही के दिन कश्मीर के पुलवामा में CRPF के जवानों से भरी बस में RDX से लोडेड SUV ने टक्कर मारी थी। धमाका इतना जबरदस्त और भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। हमले में कुल 40 जवान शहीद हुए थे। शहीद जवानों में 12 जवान उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

Source link