नई दिल्ली: अभिनेता से नेता बने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) सोमवार को 64 साल के हो गए हैं. इस अवसर पर उनके पिता अभिनेता धर्मेंद्र और भाई अभिनेता बॉबी देओल ने उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुराना वीडियो साझा किया. वीडियो को सनी के फैंस द्वारा बनाया है.
Love you Jelly, Jeete raho Meri aatama ki awaaz …..aap hi to hain pic.twitter.com/3y8eKrOuRp
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020
वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन दिया, ‘सनी के जन्मदिन पर याद करते हुए.’
pic.twitter.com/nk3hpUyMW6. Jeeti raho Huma’ A good soul ….. remembering Sunny on his Birthday
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) October 19, 2020
सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर सनी देओल की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. बॉबी देओल ने लिखा, ‘सबसे अच्छी आत्मा को जन्मदिन की बधाई. एक भाई, एक पिता, एक दोस्त.’ इसके साथ ही बॉबी ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है.
सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के टॉप एक्शन अभिनेताओं में होती है. अभिनेता ने 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में कदम रखा. उनको फिल्म ‘त्रिदेव’, ‘चालबाज’, ‘घातक’, ‘घायल’, ‘जीत’, ‘डर’, ‘बॉर्डर’, ‘बिग ब्रदर’, ‘अपने’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘पोस्टर बॉयज’ आदि में काम को लेकर जाना जाता है. इसके साथ ही सनी ने फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ और ‘पल पल दिल के पास’ का निर्देशन भी किया है.
एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें













