Advertising
Home Breaking News Hindi पत्नी संग ट्रिप पर निकले Milind soman, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें
Advertising
<

पत्नी संग ट्रिप पर निकले Milind soman, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

303
पत्नी संग ट्रिप पर निकले Milind soman, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें


नई दिल्लीः लॉकडाउन ने हर किसी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था. अब जब स्थिति थोड़ा सामान्य है, तो हर कोई अपने परिवार और दोस्तों के साथ कहींं-न-कहीं यात्रा पर जाना चाहता है. फिर बॉलीवुड हस्तियां भी भला कैसे पीछे रहतीं. इस समय मिलिंद सोमन (Milind soman) अपनी पत्नी अंकिता के साथ विदेश-यात्रा पर हैं. मिलिंद, अपनी पत्नी अंकिता संग अमेर‍िका में छुट्ट‍ियां मना रहे हैं. उन्होंने अपनी इस दिलचस्प यात्रा की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. वह कई फोटो में अंकिता के साथ रोमांट‍िक पोज देते नजर आ रहे हैं. मिलिंद ने फोटो के साथ अपने अनुभवों को भी फैंस के साथ शेयर किया है

ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 14: डेट पर किसके साथ जाना चाहती हैं Pavitra Punia? जान कर रह जाएंगे दंग

अमेर‍िका (America) के एक समंदर किनारे की फोटो शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा, ‘एक और पोज…एक और बीच…यूएस के ईस्ट कोस्ट में अभी पतझड़ है, पर आज सूरज निकला हुआ है. आज सबसे ज्यादा खूबसूरत और भीड़-भाड़ वाले समंदर किनारे भी खाली हैं. सिर्फ मैं और अंकिता, मीलों तक कोई नहीं.’ मिलिंद आगे लिखते हैं, ‘ये सैंडी हूक बीच है, एक संकरा उपद्वीप, सीगल्स का घर और दूसरी ओर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी का खूबसूरत नजारा.’

समंदर किनारे किया योग
मिलिंद के साथ उनकी पत्नी अंकिता को भी फिटनेस का जुनून है. अंकिता ने समंदर क‍िनारे मिलिंद के साथ चक्रासन करते हुए एक फोटो शेयर की है. दोनों टीशर्ट और डेनिम पहने यह आसन करते हुए दिख रहे हैं. योगासन के साथ गहरे समंदर का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है.

खूबसूरत नजारे के बीच मस्ती भरा समा

फोटो में यह जोड़ी समंदर किनारे खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. मिलिंद ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा, ‘एटलांट‍िक महासागर के किनारे थोड़ी पागलपंती, क्योंकि वह प्यार ही क्या, जिसमें आप एक-दूसरे के साथ पागलों वाली हरकतें न करें’. इससे पहले भी यह जोड़ी अमेर‍िका की अपनी यात्राओं की फोटो शेयर कर चुके हैं. अंकिता ने लॉकडाउन के बाद अपनी पहली फ्लाइट का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने मिलिंद के साथ मास्क पहनकर फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि चीजें काफी बदल चुकी हैं, अभी भी एडजस्ट करने की कोश‍िश कर रहे हैं.

Advertising

mi

जंगल का नजारा है बेहद खूबसूरत   
जंगल में पत्तों के बीच उनकी यह तस्वीर शानदार है. उन्होंने वहां के मौसम का भी नजारा फैंस के साथ साझा किया है. मिलिंद ने अमेर‍िका पहुंचने के बाद बताया था कि वे न्यूजर्सी के एक पहाड़ पर हैं और वहां का मौसम बेहद खूबसूरत है. मिलिंद और अंकिता अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. लॉकडाउन के दौरान मिलिंद ने अपने फिटनेस सेशंस और वर्कआउट वीड‍ियो से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था.

mi

प्रकृति के बीच जाना है पसंद
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अंकिता और मिलिंद ने मुंबई से नजदीक अलीबाग में भी समय बिताया था. इस दौरान वे फैंस को वहां के खूबसूरत नजारों से रुबरू कराते दिखे. अलीबाग से मिलिंद-अंकिता की शादी की यादें भी जुड़ी हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising