Advertising
Home Top stories पंजाब मे बारिश से छत गिरी, 3 की मौत: आज 11...
Advertising
<

पंजाब मे बारिश से छत गिरी, 3 की मौत: आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट; IMD का आकलन-जुलाई में खूब भीगेगा प्रदेश – Amritsar News

0
पंजाब मे बारिश से छत गिरी, 3 की मौत:  आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट; IMD का आकलन-जुलाई में खूब भीगेगा प्रदेश – Amritsar News

पंजाब मे बारिश से छत गिरी, 3 की मौत: आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट; IMD का आकलन-जुलाई में खूब भीगेगा प्रदेश – Amritsar News

होशियारपुर के टांडा में गिरी छत से घायलों को निकालते हुए लोग।

पंजाब के 11 जिलों में सुबह 12 बजे तक फ्लैश अलर्ट जारी किया गया है। जिस अनुसार पटियाला, SAS नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर (रोपड़), मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला और लुधियाना में बारिश होने की संभावना है। सुबह अमृतसर व

.

वहीं, सुबह 5.30 बजे होशियारपुर के टांडा में एक घर की छत गिर गई। घर में एक प्रवासी परिवार किराए पर रह रहा था। जिनमें पिता शंकर व उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि मृतक शंकर की पत्नी व दो बेटियों को घायल अवस्था में मलवे से निकाल गया।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जुलाई 2025 के लिए पंजाब राज्य में इस महीने मौसम सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है। पूरे पंजाब क्षेत्र में मासिक औसत वर्षा सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक रह सकती है। यानी कि जुलाई में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जो किसानों के लिए राहत की खबर है, खासकर धान के लिए ये बेहतर मानी जा रही है।

पंजाब में बारिश को लेकर IMD की ओर से जारी फ्लैश अलर्ट।

Advertising

तापमान की दृष्टि से भी पंजाब को राहत मिल सकती है। विभाग का अनुमान है कि राज्य में मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। दिन के समय भीषण गर्मी से बचाव रहेगा और तापमान समान्य से कम रहने का अनुमान है और लू की स्थिति ना के बराबर ही देखने को मिलेगी। हालांकि बारिश न होने से बुधवार को तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अमृतसर और आसपास के क्षेत्र में बारिश हुई है।

इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से कम या उसके आसपास रहने की संभावना है। यानी रातों का मौसम भी अपेक्षाकृत ठंडा या आरामदायक रह सकता है, जो लगातार हो रही वर्षा का प्रभाव हो सकता है।

पंजाब में बारिश को लेकर जारी अलर्ट।

5 डिग्री तापमान में बढ़ौतरी

वहीं, बीते दिन भी मात्र होशियारपुर में 8.5 मिमी बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान रहा। जिसके चलते राज्य के अधिकतम तापमान में तकरीबन 5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके बावजूद राज्य में तापमान सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान बठिंडा में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया।

5 जुलाई को फिर से बारिश की संभावना

मात्र आज ही नहीं, शुक्रवार भी राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन 5 जुलाई से राज्य में दोबारा से बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। हिमाचल प्रदेश से सटे 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में बारिश के आसार बन रहे हैं।

वहीं, 6 जुलाई, शनिवार को राज्य में मौसम विभाग ने एक बार फिर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का सिलसिला 8 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है।

पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

जालंधर- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच बना रहेगा।

लुधियाना- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पटियाला- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

मोहाली- अमृतसर- बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच बना रहेगा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising