पंचायत चुनाव परिणाम: नेताओं के रिश्तेदारों ने मारी बाजी | rajasthan panchayat election results 2021 | Patrika News

110

पंचायत चुनाव परिणाम: नेताओं के रिश्तेदारों ने मारी बाजी | rajasthan panchayat election results 2021 | Patrika News

Rajasthan panchayat elections: राजस्थान के चार जिलों में हुए पंचायत चुनावों के परिणाम मंगलवार को जारी हुए। इन चुनावों में कई नेताओं के रिश्तेदार भी चुनाव जीत गए।

जयपुर

Updated: December 22, 2021 11:32:24 am

NEWS 4 SOCIAL
Rajasthan panchayat elections: राजस्थान के चार जिलों में हुए पंचायत चुनावों के परिणाम मंगलवार को जारी हुए। इन चुनावों में कई नेताओं के रिश्तेदार भी चुनाव जीत गए। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन बारां जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत गईं। हालांकि, यहां कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। उर्मिला जैन कांग्रेस की तरफ से जिला प्रमुख की दावेदार भी हो सकती है। श्रीगंगानगर में कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद शंकर पन्नु भी जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत गए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा भी चुनाव जीत गए हैं, वहीं भाजपा नेता और पूर्व विधायक ओपी महेन्द्र चुनाव हार गए हैं। करौली जिले में विधायक भरोसी जाटव के पुत्र विनोद पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में विजयी रहे। वे प्रधान पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। इसी तरह करौली जिले की मासलपुर पंचायत समिति से चुनाव लड़ रहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलम्बित महापौर सौम्या गुर्जर की सास रामपति भी चुनाव जीत गई हैं।

कहां कौन जीते :

जिला- बारां
– खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन जिला परिषद का चुनाव जीती हैं।
– छबड़ा से विधायक रहे दिवंगत नंदकिशोर शर्मा की पुत्रवधु भाजपा की निशा शर्मा जिला परिषद का चुनाव जीती हैं।
– भाजपा सरकार में मंत्री रहे दिवंगत चतुर्भुज नागर के पुत्र हेमंत नागर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
– भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिवंगत रघुवीर सिंह कौशल के पौत्र प्रखर कौशल अन्ता पंचायत समिति सदस्य चुने गए हैं।

जिला- कोटा
– कोटा जिला परिषद के वार्ड दो से भाजपा देहात किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र नंदवाना चुनाव जीते हैं।
– जिला परिषद वार्ड चार से पूर्व मंत्री रामकिशन वर्मा के पौत्र संभव वर्मा चुनाव जीते
– कोटा जिले की सांगोद पंचायत समिति से पूर्व भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह चुनाव जीते हैं और प्रधान के दावेदार हैं।
– कोटा जिले की लाडपुरा पंचायत समिति से कांग्रेस के नईमुद्दीन चुनाव जीते हैं और प्रधान के दावेदार हैं। ये लाडपुरा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं,लेकिन दोनों बार हार गए।

जिला- करौली
– हिण्डौन पंचायत समिति में विधायक भरोसी जाटव के पुत्र विनोद जाटव चुनाव जीत गए हैं। वे प्रधान पद के दावेदार हैं।
– मासलपुर पंचायत समिति में जयपुर ग्रेटर निगम की निलम्बित महापौर सौम्या गुर्जर की सास तथा करौली नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजाराम की मां रामपति चुनाव जीत गई। वे प्रधान पद की दावेदार भी हैं।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News