दीपों की लौ और भक्ति की धारा: अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मथुरा में हुआ कार्यक्रम, केसी घाट पर हुई भव्य महा आरती – Mathura News h3>
अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का समापन यमुना जी की महाआरती के साथ हुआ
भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर वृंदावन के केसी घाट पर कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, महापौर विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधायक ठा.मेघश्याम, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्
.
नारी शक्ति की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होलकर
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपने उद्बोधन में अहिल्याबाई होल्कर को नारी शक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अहिल्याबाई के आदर्शों को मार्गदर्शक मानती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण
मेयर ने किया कार्यक्रम को संबोधित
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और लोकसेवा का उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित घाट, मंदिर और धर्मशालाएं आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत का गौरव हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर ‘राजू’ यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने की शुरुआत भारत ने बहुत पहले कर दी थी, और अहिल्याबाई होल्कर इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोग
यमुना की महाआरती की
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में केशी घाट पर यमुना महारानी की भव्य महाआरती की। आनंद स्वरूप गंगा जी वाले बाबा के नेतृत्व में हुई महाआरती से पहले सभी ने मां यमुना जी का पूजन अर्चन किया। इसके बाद सभी ने आरती की।
कार्यक्रम में महिलाओं ने भी सहभागिता की
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपसभापति मुकेश सारस्वत,महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी,जिला अध्यक्ष मुदिता शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल,पार्षद राधा कृष्ण पाठक, सतीश बघेल, शशांक शर्मा, वैभव अग्रवाल, प्राण बल्लभ दुबे, मुन्ना निषाद, उमेश दुबे, संजय शर्मा, कुंज बिहारी चतुर्वेदी,प्रमोद बंसल,अंकुर अग्रवाल, हरिओम शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, मनोज सरोठ, कपिल पटेल, नितिन शर्मा, सत्यपाल चौधरी, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।




