तेजस्वी को बिहारियों पर भरोसा नहीं? जनविश्वास रैली पर उठा RJD में टूट का सवाल, BJP बोली- ‘बकवास रैली’ है

7
तेजस्वी को बिहारियों पर भरोसा नहीं? जनविश्वास रैली पर उठा RJD में टूट का सवाल, BJP बोली- ‘बकवास रैली’ है

तेजस्वी को बिहारियों पर भरोसा नहीं? जनविश्वास रैली पर उठा RJD में टूट का सवाल, BJP बोली- ‘बकवास रैली’ है

ऐप पर पढ़ें

लालू- तेजस्वी की पार्टी राजद की जनविश्वास रैली को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर है। भाजपा ने इसे  बकवास रैली करार दिया है। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा का कहना है कि तेजस्वी यादव को बिहारियों पर भरोसा नहीं है।  इसीलिए आरजेडी में टूट हो रही है।  नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का कहना है कि रैली के नाम पर महा गठबंधन के नेता महज ढोंग रचा रहे हैं। 

बीजेपी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा है कि यह जन विश्वास नहीं बल्कि बकवास रैली है जिसमें कांग्रेस समेत महा गठबंधन के नेताओं को बुलाया गया है।  यह रैली जनता को विश्वास दिलाने के लिए नहीं बल्कि और असामाजिक और अपराधी तत्वों का भरोसा जीतने के लिए बुलाई गई है।  महागठबंधन के नेताओं की करतूत को बिहार में कौन नहीं जानता है? परिवारवाद को बढ़ावा देने के अलावा महागठबंधन के नेताओं ने और कुछ नहीं किया है।  इस रैली में जनता कहीं नहीं है बल्कि कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों के कार्यकर्ता आ रहे हैं।  काठ की  हांडी दोबारा नहीं चढ़ती।

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रवक्ता श्यामसुंदर शर्मा ने कहा है कि तेजस्वी यादव का बिहारी पर भरोसा नहीं है।  इसीलिए हरियाणा से आयातित नेता को बिहार से राज्यसभा सांसद बना दिया।  यहां कई लोग इंतजार करते रह गए। अब कोई उन पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। इसी कारण  उनके विधायक टूटकर एनडीए में जा रहे हैं।  ना  तेजस्वी को बिहारी पर भरोसा है ना बिहारी को तेजस्वी यादव पर। आरजेडी का नेतृत्व पूरी तरीके से संकट में गुजर रहा है।  आने वाले दिनों में और लोग टूट कर इधर-उधर बिखर जाएंगे।  उनके दर्जनों विधायक भागने वाले हैं।

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि महागठबंधन को  जन विश्वास के बजाय इस बात का एनालिसिस करना चाहिए कि उनके विधायकों का विश्वास पार्टी के साथ है या नहीं?  लगातार राजद और कांग्रेस के विधायक टूट रहे हैं और उनका साथ छोड़कर एनडीए में शामिल हो रहे हैं।। रैली के नाम पर महज ढोंग रचाई जा रही है। भाड़े की भीड़ जुटा गई है। बड़ी-बड़ी उद्घोषणा का नाटक किया जाएगा।  भ्रष्टाचार का सिंबल बनी कांग्रेस और राजद अपनी आंतरिक गंदगी को कैसे दूर करेगी? 

उधर कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि इंडिया गठबंधन की  जनविश्वास महारैली मैं हमारे नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पटना आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने जन विश्वास यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में जो दौरा किया इसका असर आज दिखेगा। महागठबंधन की सरकार ने युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार दिया। महिलाओं को अधिकार दिया। रैली में अपार भीड़ जमा होगी।  महागठबंधन को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News