Advertising
Home Breaking News Hindi तब करीना कपूर को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे सैफ अली खान, बोलीं-...
Advertising
<

तब करीना कपूर को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे सैफ अली खान, बोलीं- मैंने की थी पहल

236
तब करीना कपूर को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे सैफ अली खान, बोलीं- मैंने की थी पहल


तब करीना कपूर को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे सैफ अली खान, बोलीं- मैंने की थी पहल

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) बॉलिवुड के सबसे फेवरिट और पॉप्युलर कपल्स में से एक माने जाते हैं। करीना और सैफ की लव स्टोरी बहुत अनोखी रही है। दोनों ने कई साल एक-दूसरे को डेट किया, साथ में लिव-इन में रहे और फाइनली दोनों ने शादी कर ली। मगर एक समय ऐसा भी था जब सैफ अली खान और करीना कपूर के बीच बहुत ज्यादा बातचीत नहीं थी। करीना ने बताया है कि तब सैफ उन्हें कैसे ट्रीट करते थे।

पहली बार ‘ओमकारा’ में किया था काम

यूं तो करीना और सैफ ने एजेंट विनोद और टशन जैसी फिल्मों में काम किया है मगर पहली बार इनकी मुलाकात विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओमकारा’ के सेट पर हुई थी। यह फिल्म सैफ के करियर में एक तरह से टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी और फिल्म में उनका लंगड़ा त्यागी का निगेटिव किरदार बहुत पसंद किया गया।

तब किसी और को डेट कर रहे थे सैफ

जब सैफ से करीना की मुलाकात हुई थी तो वह एक अन्य लड़की को डेट कर रहे थे। करीना भी उस समय शाहिद कपूर को डेट कर रही थीं। ऐसे में इन दोनों की सेट्स पर बात बहुत कम होती थी। हालांकि करीना और सैफ एक-दूसरे को पहले से जानते थे मगर इनके बीच बातचीत ज्यादा नहीं थी।

शायद ही बात करते थे सैफ-करीना

एक पुराने इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा कि सैफ उनके सामने अलग जेनरेशन के व्यक्ति थे। वह उन्हें पहले से जानती थीं। जब ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी तो वह करिश्मा और सैफ के साथ जोधपुर में खूब घूमती थीं। मगर ‘ओमकारा’ के समय सैफ और करीना शायद ही बातचीत करते थे।

करीना को ‘मैम’ कहकर बुलाते थे सैफ

करीना ने बताया कि ‘ओमकारा’ की शूटिंग के समय सैफ और उनके बीच केवल फॉर्मल बातचीत होती थी। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सैफ आकर उन्हें गुड मॉर्निंग कहा करते थे। करीना ने बताया कि सैफ उनके पास आकर ‘गुड मॉर्निंग मैम’ कहते थे। उन्होंने बताया सैफ हमेशा बेहद शिष्टाचार के साथ लोगों के साथ पेश आते हैं और इसीलिए वह उन्हें भी उसी तरह ट्रीट करते थे।

करीना ने सैफ की तरफ बढ़ाया था पहला कदम

करीना कपूर ने कहा कि सैफ की ऐसी पर्सनैलिटी है कि कोई भी महिला उन्हें चाहेगी। करीना ने कहा कि रिलेशनशिप में पहला कदम उनकी तरफ से उठाया गया था। करीना ने कहा कि सैफ ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो किसी भी महिला के लिए उपलब्ध हों। वह कभी अपनी तरफ से किसी महिला को अप्रोच नहीं करते। वह व्यवहार में एकदम अंग्रेज हैं और अपने में सीमित रहते हैं।

Advertising

करीना की बातों पर भरोसा नहीं कर पाए थे सैफ

करीना कपूर ने बताया कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अप्रोच किया था तो सैफ को बिल्कुल विश्वास नहीं हुआ था कि करीना ऐसी बात कह रही हैं। करीना ने कहा कि सैफ को शायद उस समय ऐसा लगा होगा कि पूरी बिल्डिंग उनके सिर पर गिर गई है मगर बाद में उनकी रिलेशनशिप आगे बढ़ी। करीना आज भी इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार मानती हैं।

साल 2012 में कर ली शादी

-2012-

लगभग 5-6 साल एक-दूसरे को डेट करने और लिव-इन में रहने के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी कर ली। साल 2016 में सैफ-करीना के पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ। फरवरी 2021 में यह कपल अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं।



Source link

Advertising