Advertising
Home Top stories ट्रेन में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट: मुजफ्फरपुर में सोने...
Advertising
<

ट्रेन में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट: मुजफ्फरपुर में सोने के चेन की छिनतई की थी; नेपाल में बेचते थे गोल्ड – Muzaffarpur News

0
ट्रेन में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट:  मुजफ्फरपुर में सोने के चेन की छिनतई की थी; नेपाल में बेचते थे गोल्ड – Muzaffarpur News

ट्रेन में लूटपाट करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट: मुजफ्फरपुर में सोने के चेन की छिनतई की थी; नेपाल में बेचते थे गोल्ड – Muzaffarpur News


मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने चलती ट्रेनों के गेट पर कृत्रिम भीड़ लगाकर यात्रियों से सोने की चेन और कीमती सामान लूटने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 12 बदमाशों की पहचान की गई है, जिनमें से चार शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वीना कुमारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटा गया सोना और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि बदमाश लूटे गए आभूषणों को नेपाल में बेचते थे। 12 ग्राम सोने के चेन की हुई थी छिनतई यह गिरोह 27 मई 2026 को गाड़ी संख्या 12565 अप (बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) में हुई एक घटना के बाद पुलिस के निशाने पर आया। हाजीपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर ट्रेन मैनेजर (गार्ड) संतोष कुमार छपरा जंक्शन पर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही संतोष कुमार ट्रेन के कोच संख्या A-1 में चढ़ने लगे, गेट पर पहले से मौजूद अपराधियों ने कृत्रिम भीड़ बनाकर उन्हें घेर लिया। धक्का-मुक्की और चकमा देने के बहाने बदमाशों ने उनके गले से 12 ग्राम सोने की चेन छीन ली। रेल थाना हाजीपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रेल एसपी वीना कुमारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी और जांच के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए। रेल पुलिस मुजफ्फरपुर की टीम ने हाजीपुर स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे कुछ बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ और सत्यापन के बाद उनकी पहचान सुनिश्चित की गई, जिसके परिणामस्वरूप चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। नेपाल कनेक्शन और बरामदगी गिरफ्तार बदमाश हरेशराम राय के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने पूर्वी चम्पारण के भेलाही थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान घटना में संलिप्त चौथे अभियुक्त धीरज कुमार उर्फ बंदा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने धीरज के घर से पीड़ित की चेन को गलाकर बनाया गया लगभग 11 ग्राम ठोस सोना और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ का फायदा उठाकर छिनतई करते थे और पकड़े जाने से बचने के लिए सोने को तुरंत गलाकर सीमा पार नेपाल में बेच देते थे।

गिरफ्तार बदमाश की पूरी लिस्ट… 1. अजय राज (25 ) – साकिन-आनंद सागर, थाना-भेलाही, पूर्वी चम्पारण
2. हरेशराम राय (32 ) – साकिन-पोखरिया, थाना-कंगली, जिला-बेतिया
3. कमलेश राय (33 ) – साकिन-पोखरिया, थाना-कंगली, जिला-बेतिया
4. . धीरज कुमार उर्फ बंदा (21 ) – साकिन-आनंद सागर, थाना-भेलाही, पूर्वी चम्पारण

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising