Advertising
Home Breaking News Hindi टीआरपी लिस्ट में ‘कुंडली भाग्य’ और ‘अनुपमा’ ने फिर मारी बाजी, देखें...
Advertising
<

टीआरपी लिस्ट में ‘कुंडली भाग्य’ और ‘अनुपमा’ ने फिर मारी बाजी, देखें टॉप 5 शो

158
टीआरपी लिस्ट में ‘कुंडली भाग्य’ और ‘अनुपमा’ ने फिर मारी बाजी, देखें टॉप 5 शो


नई दिल्लीः इस साल के 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी हो चुकी है. हालांकि, इस हफ्ते भी ‘कुंडली भाग्य’ पहले पायदान पर काबिज है. वहीं, सलमान खान के ‘बिग बॉस 14’ और ‘नागिन 5’ जैसे कई शोज ऐसे भी हैं, जो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. आइये जानते हैं कि इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में किन-किन शोज को मिली है जगह.

ये भी पढ़ेंः Kuch Kuch Hota Hai: इन 6 एक्ट्रेस ने टीना का रोल करने से किया था इनकार

कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya)
धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या स्टारर शो ‘कुंडली भाग्य’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यह शो 40वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी पहले स्थान पर है.

अनुपमा (Anupamaa)
राजन शाही का नया शो ‘अनुपमा’ घर-घर में पसंद किया जा रहा है. रुपाली गांगुली स्टारर ये शो इस बार भी दूसरे नंबर पर है.

anu

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)
पिछले हफ्ते सृति झा और शब्बीर आहलूवालिया स्टारर ये शो चौथे स्थान पर था. लेकिन इस हफ्ते यह शो टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहा है. इस हफ्ते ये शो तीसरे पायदान पर है.

Advertising

kum

इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer)
मलाइका अरोड़ा की एंट्री के बाद दर्शकों का उत्साह शो को लेकर बढ़ गया है. इसका फायदा यह हुआ कि यह रिएलिटी शो टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है.

da

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
टीवी का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इस हफ्ते 5वें स्थान पर है.

ta

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising