Advertising
Home Top stories झांसी में सगाई के बाद युवती ने सुसाइड किया: एक माह...
Advertising
<

झांसी में सगाई के बाद युवती ने सुसाइड किया: एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था, अब शादी की डेट फाइनल होनी थी – Jhansi News

47
झांसी में सगाई के बाद युवती ने सुसाइड किया:  एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था, अब शादी की डेट फाइनल होनी थी – Jhansi News

झांसी में सगाई के बाद युवती ने सुसाइड किया: एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था, अब शादी की डेट फाइनल होनी थी – Jhansi News

झांसी में सगाई के बाद एक युवती ने गुरुवार को सुसाइड कर लिया। एक माह पहले सगाई और फलदान हुआ था। अब शादी की डेट फाइनल होने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

.

बताया जा रहा है कि वह शादी से खुश नहीं थी। मौत के बाद घर में मातम छाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के परासई गांव का है।

दाे दिन पहले ही घर पहुंची थी

नंदनी की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।

मृतका का नाम नंदनी यादव (22) पुत्री लालाराम यादव था। वह रक्सा के परासई गांव की रहने वाली थी। मृतका के चचेरे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि एक माह पहले बहन नंदनी की सगाई और फलदान हुआ था। अब एक-दो माह में शादी होनी थी। जल्द ही शादी की डेट फाइनल होने वाली थी।

Advertising

नंदनी के दो भतीजे शिवपुरी बाइपास पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। नंदनी उनके साथ रॉयल सिटी के पास रहती थी। स्कूल की छुट्‌टी होने पर वे दो दिन पहले ही घर पहुंचे थे।

फंदे से उतारकर अस्पताल लाए परिजन

राजेंद्र ने आगे बताया कि गुरुवार दोपहर को घर के सदस्य खेत पर कटाई कराने गए थे। नंदनी और बच्चे घर पर थे। तभी नंदनी ने कमरे में जाकर फांसी लगा दी। बच्चों ने देखा तो चीखने चिल्लाने लगे। तब नंदनी को फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टर ने नंदनी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीए के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

नंदनी की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। नंदनी ने बीए फाइनल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। अब वह भतीजों को पढ़ाने के लिए झांसी में रहती थी। नंदनी से बड़े भाई नरेंद्र और बड़ी बहन वंदना की शादी हाे चुकी है। पिता का दूध बांटने का काम करते हैं।

नंदनी की मौत के बाद मां रामकुमारी और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि बहन नंदनी ने सुसाइड क्याें किया, ये किसी को पता नहीं है। उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

रक्सा थानाध्यक्ष परमेंदर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising