Advertising
Home Breaking News Hindi जेल में बीतेगी Bharti Singh और उनके पति Haarsh की एक और...
Advertising
<

जेल में बीतेगी Bharti Singh और उनके पति Haarsh की एक और रात, ये है वजह

206
जेल में बीतेगी Bharti Singh और उनके पति Haarsh की एक और रात, ये है वजह


मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Haarsh Limbachiyaa) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई की किला कोर्ट (Kila Court) में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने ड्रग्स मामले पर सुनवाई के बाद दोनों को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब उन्हें एक दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा. मंगलवार को उनके मामले पर सुनवाई होगी. 

जी न्यूज से बात करते हुए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपाण्डेय ने बताया है कि आज भारती और हर्ष की सुनवाई NDPS कोर्ट में नहीं होगी, सिर्फ अपना रिप्लाई फाइल करेंगे. जमानत याचिका पर सुनवाई कल यानी मंगलवार को होगी. बता दें, अतुल सरपाण्डेय जो भारती-हर्ष का केस देख रहे हैं वे आज कई और मामलों में व्यस्त हैं, जिस वजह से भारती और हर्ष की सुनवाई मंगलवार के लिए टाल दी गई है. 

जानकारी के अनुसार, भारती सिंह (Bharti Singh) को कल्याण जेल में शिफ्ट किया गया, जबकि हर्ष लिम्बाचिया ((Haarsh Limbachiyaa)) को तलोजा जेल में ले जाया गया. ड्रग्स केस होन के कारण जमानत याचिका किला कोर्ट में ही दाखिल की गई है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शनिवार को एनसीबी ने ड्रग्स पेडलर्स से खुफिया सूचना मिलने के बाद भारती सिंह के अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में छापेमारी की थी. इस दौरान एजेंसी को 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था. जिसके बाद एजेंसी ने भारती और हर्ष दोनों को दोपहर करीब 3 बजे हिरासत में ले लिया था. करीब 3 घंटे बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार करने की पुष्टि की थी. जबकि हर्ष की गिरफ्तारी की पुष्टि एनसीबी ने रविवार तड़के की थी. एजेंसी के अनुसार, इन दोनों को एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है.

बॉलीवुड पर NCB का शिकंजा
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से ही एनसीबी लगातार छापेमारी कर रही है. एनसीबी अब तक कई बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ कर चुकी है. हाल ही में एनसीबी के सामने अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) पेश हुए थे, इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ की थी. ड्रग्स केस में अब तक सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर के नाम सामने आ चुके हैं और एनसीबी सभी का बयान दर्ज कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: Drugs Case: Bharti Singh और Harsh को बड़ा झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

VIDEO

Advertising





Source link

Advertising