Advertising
Home Top stories जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की: वसूली बढ़ाने और जनहित...
Advertising
<

जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की: वसूली बढ़ाने और जनहित के काम प्राथमिकता पर रखने के निर्देश – Meerut News

1
जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की:  वसूली बढ़ाने और जनहित के काम प्राथमिकता पर रखने के निर्देश – Meerut News

जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों की समीक्षा की: वसूली बढ़ाने और जनहित के काम प्राथमिकता पर रखने के निर्देश – Meerut News


जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को विभागीय कर और राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा प्रवर्तन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में बाट-माप विभाग द्वारा घटतौली के संबंध में की गई कार्यवाही पर असंतोष व्यक्त किया गया। अपर जिलाधिकारी (नगर) को निर्देश दिए गए कि बाट-माप, खाद्य सुरक्षा विभाग और संबंधित विभागों की एक संयुक्त टीम गठित कर सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाट-माप विभाग को सभी गन्ना क्रय केंद्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया। पिछली बैठक में विद्युत विभाग को ढीले तारों, ट्रांसफार्मरों और विद्युत पोलों को ठीक करने के निर्देश दिए गए थे। अपेक्षित कार्रवाई न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओं को साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर पालिकाओं में कर और राजस्व वसूली के लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा विकास कार्यों में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में जीएसटी चोरी रोकने, प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने, बिना लाइसेंस अवैध शराब बिक्री पर कड़ी निगरानी और चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान ऐसे मामले संज्ञान में आने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। स्टाम्प विभाग को भी स्टाम्प चोरी रोकने के लिए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। लइस समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising