Advertising
Home Top stories जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट का असर: सफाई से सीवर तक कार्रवाई...
Advertising
<

जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट का असर: सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी – Jaipur News

3
जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट का असर:  सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी – Jaipur News

जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट का असर: सफाई से सीवर तक कार्रवाई तेज, शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंच रहे अधिकारी – Jaipur News

जयपुर में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया ‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट अब असर दिखाने लगा है। शहर के अलग-अलग इलाकों से आ रही शिकायतों पर संबंधित विभागों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सफाई व्यवस्था, सीवर ओवरफ्लो, कचरा उठान और स

.

ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें

मंदिर मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान

घाट गेट निवासी संतोष ने पीपलेश्वर मंदिर के आसपास फैली गंदगी की शिकायत की। उनका कहना है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन प्रवेश मार्ग के पास जमा कचरे से बदबू फैल रही है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

टूटा नाला कवर बना हादसे का खतरा

Advertising

मालवीय नगर के वाजिद खान ने टूटे नाले के ढक्कन को लेकर चिंता जताई। जलभराव के दौरान नाला दिखाई नहीं देता, जिससे राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

महीनों से बंद एस्केलेटर, बुजुर्गों को परेशानी

टोंक फाटक क्षेत्र से विजेंद्र ने सार्वजनिक एस्केलेटर के 7–8 महीनों से बंद पड़े होने की जानकारी दी। एस्केलेटर बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द मरम्मत कर इसे चालू करवाने की मांग की है।

कचरा नहीं उठने से बढ़ी सड़ांध

रामगंज निवासी शाहरुख ने इलाके में नियमित कचरा उठान नहीं होने की शिकायत की। सड़कों किनारे कचरे के ढेर लगने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या बढ़ रही है। लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की है।

जहां शिकायत, वहां समाधान

सिंधी कैंप में ओवरफ्लो सीवर लाइन दुरुस्त

सिंधी कैंप क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने की शिकायत सामने आने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। लीकेज को ठीक कर लाइन को सुचारु किया गया, जिससे सड़क पर बह रहा गंदा पानी रुक गया और लोगों को राहत मिली।

सिंधी कॉलोनी में सड़क से हटाया गया सीवर मलबा

बनी पार्क की सिंधी कॉलोनी से डॉ. निशि चंदनानी द्वारा सड़क पर पड़े सीवर मलबे की शिकायत दर्ज कराई गई थी। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम को मौके पर भेजा। सफाई अभियान चलाकर मलबा हटाया गया और सड़क को साफ कराया गया।

आज के ‘स्टार ऑफिसर’: हिरो गुजराती

त्वरित कार्रवाई और प्रभावी समाधान के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक हिरो गुजराती को स्थानीय लोगों ने ‘पब्लिक का स्टार’ चुना। शिकायत मिलते ही टीम भेजकर समस्या का समाधान करवाने से क्षेत्रवासियों में संतोष देखा गया।

NEWS4SOCIALसमाधान लगातार यह साबित कर रहा है कि जब नागरिक अपनी आवाज संगठित रूप से उठाते हैं तो प्रशासन भी सक्रिय होता है। शहर में हो रही त्वरित कार्रवाई से यह साफ है कि जिम्मेदार विभाग अब सार्वजनिक सुविधाओं को सुधारने के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

पब्लिक की आवाज बन रहा NEWS4SOCIALसमाधान

‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है।

अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं

दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे।

शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास

इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे NEWS4SOCIALएप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक NEWS4SOCIALएप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है।

NEWS4SOCIALएप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

1.NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट बना जनता की आवाज:प्रोब्ल्म्स पोस्ट करने पर अधिकारी ले रहे एक्शन, इंद्रा कॉलोनी में टूटा सीवर कवर बदला; पब्लिक के स्टार बने मनोज मुदगल

2.जनता की आवाज पर फेरोकवर लगे, सीवर लाइन हुई साफ:जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान का दिखा असर, यूजर ने पोस्ट कर बताया-हो गया समाधान

3.पार्कों में गंदगी, आवारा पशु और बदहाल सड़कें बनी परेशानी:NEWS4SOCIALके सिविक इश्यू पर आई शिकायत, तुरंत मिला समाधान

4.जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट का दिखा असर:जनता की आवाज से साफ हो रही गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों की रोजाना मिल रही शिकायतें

5.जयपुर में सीवर ओवरफ्लो, सड़कों पर कचरे के ढेर:NEWS4SOCIALएप पर जनता की आवाज से समस्याएं हो रही सॉल्व, प्रशासन ले रहा एक्शन

6.जयपुर में बंद रोड लाइटें बनी बड़ी समस्या:NEWS4SOCIALसमाधान सेगमेंट में शहरवासी बता रहे आए दिन की परेशानी, पोस्ट करने के बाद मिल रही राहत

7.पिंकसिटी में झुके लाइट पोल, सडकों पर कीचड़ जमा:जनता की आवाज से ठीक हुई सोडाला की पाइपलाइन, अब सुचारु होगी जलापूर्ति

8.जयपुर में रोड बना कचरा घर,सड़क पर सीवर का पानी:गढ़ गणेश मंदिर पर हुई सफाई, NEWS4SOCIALसमाधान से अफसर बन रहे ‘पब्लिक के स्टार’

9.NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट के जरिए समस्याएं बता रहे लोग:जयपुर में सड़क, रोडलाइट और सीवरेज की प्रोब्लम सबसे ज्यादा, रोजाना परेशान होते हैं शहर के लोग

10.NEWS4SOCIALके नए सेगमेंट में उठीं सिविक समस्याएं:सड़क पर सीवरेज का पानी, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट नदारद, अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising