Advertising
Home Breaking News Hindi छोटा बच्चा गाना गाते हुए पिता को लगा रहा है डांट, अमिताभ...
Advertising
<

छोटा बच्चा गाना गाते हुए पिता को लगा रहा है डांट, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यह मजेदार Video

118
छोटा बच्चा गाना गाते हुए पिता को लगा रहा है डांट, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यह मजेदार Video


नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  इस समय अपने मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ (Kaun Banega Crorepati 12) में व्यस्त हैं. फिर भी वह अपने फैंस के लिए समय निकालना नहीं भूलते. वह शो के सेट से कुछ-न-कुछ फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में एक बाप और बेटे की जोड़ी हारमोनियम बजाती हुई नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छोटा बच्चा अपने पिता के साथ सुर से सुर मिला रहा है. वीडियो की मजेदार बात यह है कि बच्चा बीच-बीच में पिता को सही गाने के लिए कह रहा है.

ये भी पढ़ेंः KBC 12: 3.20 लाख के सवाल पर फसीं Swarupa Deshpande, क्या आपको पता है इसका जवाब?

अमिताभ फैंस के लिए निकालते हैं समय

वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, ‘बच्चा, आदमी का पिता होता है.’ अमिताभ बच्चन के शेयर किए इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि अमिताभ बच्चन अकसर ऐसे वीडियो और पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

आप भी देखें यह वीडियो-

Advertising

कतार में हैं कई फिल्में

काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हाल ही में दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म साइन की है. बिग बी को आखिरी बार फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में देखा गया था. अमिताभ बच्चन की अगली फिल्म अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ है. इस फिल्म में महानायक के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी हैं. फिल्म ‘चेहरे’ में वह इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे. इनके अलावा वह खेल पर आधारित फिल्म ‘झुंड’ में भी नजर आने वाले हैं.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़े





Source link

Advertising