Advertising
Home Top stories चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 5.8 डिग्री गिरा: तेज हवाओं से...
Advertising
<

चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 5.8 डिग्री गिरा: तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के पोल गिरे, आज भी बारिश की संभावना – Chittorgarh News

1
चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 5.8 डिग्री गिरा:  तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के पोल गिरे, आज भी बारिश की संभावना – Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान 5.8 डिग्री गिरा: तेज हवाओं से पेड़ और बिजली के पोल गिरे, आज भी बारिश की संभावना – Chittorgarh News

बुधवार शाम को तेज बारिश हुई और तेज हवाएं भी चली।

चित्तौड़गढ़ में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में तेज बारिश हुई। बारिश के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। करीब 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे शहर में गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे कई जगह ब

.

रात का तापमान 5.8 डिग्री गिरा, मिली थोड़ी राहत

बारिश और हवाओं की वजह से रात का तापमान काफी गिर गया। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात यह 29.1 डिग्री था। यानी एक दिन में तापमान में 5.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, अधिकतम तापमान भी थोड़ा कम होकर 41.7 डिग्री पर पहुंच गया, जो मंगलवार को 42.8 डिग्री था।

चित्तौड़गढ़ केंद्रीय सहकारी बैंक भदेसर के बाहर खड़ी एक कार के ऊपर पेड़ का एक हिस्सा गिर गया जिसके कारण गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Advertising

पूरे जिले में अच्छी बारिश

चित्तौड़ शहर ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों से भी तेज बारिश और हवाओं की खबरें आई हैं। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

बिजली के पोल गिरने लाइट व्यवस्था प्रभावित

तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। नगर परिषद और बिजली विभाग की टीमें रातभर काम करती रहीं और अब तक अधिकतर इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है।

तूफान के कारण कई बड़े बड़े गिर गए।

आज भी बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई है। विभाग का कहना है कि क्षेत्र में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे अगले 24 घंटे तक बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

गर्मी से मिली राहत, हल्की ठंडक महसूस हुई

तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से राहत मिली है। तापमान में गिरावट के चलते मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। हालांकि यह ठंडक ज्यादा देर तक टिकेगी या नहीं, यह आने वाले दिनों के मौसम पर निर्भर करेगा।

चित्तौड़गढ़ में बुधवार की शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में आई गिरावट से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising