मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक निकली पनीर: 7 दिन में आयी पहली रिपोर्ट; संचालक सहित 3 लोग जा चुके हैं जेल – Gorakhpur News h3>
इसी फैक्ट्री में बनती थी नकली पनीर। फाइल फोटो
गोरखपुर में पिपराइच के बरईपुर में पकड़े गए नकली पनीर मामले में पहली रिपोर्ट आ गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से जांच के लिए भेजे गए सैंपल से स्पष्ट हुआ है कि यह पनीर असुरक्षित है। यानी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अब इस मामले में एक और
.
इसी बॉयलर में तैयार किया जाता था दूध जैसा घोल।
फरार होने की फिराक में थे हरियाणा के कर्मचारी
पिपराइच के बरईपुर में मिलावटी पनीर बनाने वाले मो. खालिद पर शिकंजा कसता जा रहा है। पनीर के एक नमूने की बुधवार को मिली रिपोर्ट असुरक्षित आई है। इस बीच पता चला है कि एफआइआर दर्ज होने की जानकारी के बाद हरियाणा से आए मो. खालिद के कर्मचारी भागने की फिराक में थे। पुलिस ने सख्ती कर दो को हिरासत में लिया। विवेचक अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मो. खालिद का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। इससे उसके नेटवर्क की जानकारी मिलेगी।
एक्सपायर सामान का हो रहा था उपयोग, ताल बाजार में बंद कराया फूड कोर्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार की शाम को नौकायन स्थित ताल बाजार में छापा मारा। यहां संचालित रेस्टोरेंट लेक व्यू फूड कोर्ट में बड़े पैमाने पर एक्सपायर खाद्य सामग्री मिली। रेस्टोरेंट में गंदगी भी पसरी थी। टीम ने इस रेस्टोरेंट को दा दिन के लिए बंद करा दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गौरव कुमार का लेक व्यू फूट कोर्ट के नाम से रेस्टोरेंट है। यहां दो महीने पहले एक्सपायर हा चुकी आइसक्रीम मिली। 5 महीने पहले एक्सपायर नमकीन के पैकेट व ब्रेड भी एक्सपायर मिला है। दूध भी एक सप्ताह पहले एक्सपायर हो चुका था। पनीर की गुणवत्ता भी ठीक नहीं थी। पानी की बोतल जांच के लिए मांगने पर संचालक ने नहीं दिया। फ्रिज, डस्टबिन व किचन में गंदगी मिली।
शिकागो पिज्जा में वेज-नानवेज एक साथ रखे मिले रामगढ़ताल स्थित जेएसआर गार्डेन के शिकागो पिज्जा रेस्टोरेंट की बुधवार को जांच हुई। यहां सफाई तो मिली लेकिन वेज और नानवेज एक साथ रखे मिले। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने इस पर आपत्ति जताई। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
