घर में घुसकर युवती से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार: भागते समय बांधे लड़की के हाथ-पैर, दादी की नींद खुलने पर गला दबाकर की हत्या – Jabalpur News h3>
सोमवार की रात को हीराबाई की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
सोमवार की रात को चेरीताल में रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम प्रतीक कुशवाहा है जो पनागर का रहने वाला है। बुजुर्ग अपनी दो नातिन के साथ जहां रहा करती थी। बीते कुछ दिनों से
.
नातिन के साथ सो रही थी महिला
70 वर्षीय हीरा बाई रोज की तरह सामने वाले कमरे में सो रही थी। मंगलवार की सुबह जब उनकी बेटी लक्ष्मी चौधरी उनके पास गई तो देखा कि बुजुर्ग और दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी हुई थी। तीनों को हिलाया तो लड़कियां उठ गई पर हीराबाई नहीं उठी। घटना के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पता चला कि बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज जांच शुरू कर दी।
आरोपी प्रतीक कुशवाहा जिसने युवती से रेप किया और फिर उसकी दादी की हत्या कर दी।
किशोरी ने खोला हत्या का राज
घटना के बाद से दोनों लड़कियां सहमी हुई थी। पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की। शुरूआती जांच में पता चला कि मृतिका हीरा बाई चौधरी के नाती को एक दिन पहले ही क्षेत्र में रहने वाले छत्रसाल गुप्ता से अवैध वसूली और मारपीट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। परिजनों ने बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप भी छत्रसाल और पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों पर लगाया। बुधवार को एक बार फिर पुलिस जांच करने के लिए हीरा बाई के घर पहुंची, जहां साथ में सो रही दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो मामला कुछ और ही निकला।
जमीन पर मृत मिली बुजुर्ग महिला, पास में सो रही थी दोनों नातिन।
चुपके से घर में घुसा आरोपी
पनागर निवासी प्रतीक कुशवाहा का चेरीताल में एक हफ्ते से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उसे यह पता था कि घर पर रात को बुजुर्ग महिला अपने दो नातिन के साथ रहती है। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो बजे आरोपी प्रतीक चुपके से घर में घुसा, और 20 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। इस बीच युवती की छोटी बहन उठी तो उसके ऊपर स्प्रे कर बेहोश कर दिया। शोर सुनकर अचानक ही हीरा बाई की नींद खुली तो देखा कि सामने प्रतीक कुशवाहा खड़ा था। बुजुर्ग के शोर करने पर तो आरोपी ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। फिर गला दबाकर हत्या की और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तालाश में जुट गई।
किशोरी बोली-मैं बेहोश हो गई थी
16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुबह जब होश आया तो देखा कि बड़ी बहन सो रही थी, उसके और मेरे हाथ-पैर बंधे हुए थे। सुबह जब होश आया तो चक्कर आ रहे थे। इधर घटना को लेकर सीएसपी रितेश शिव ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बात करते हुए बताया कि पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला के गले में चोट के निशान और दम घुटने से मौत हुई थी।


