गोरखपुर में थैलेसीमिया, सेरेब्रल पाल्सी पर जागरूकता कार्यक्रम: सुकन्या सेवा संस्था ने छात्रों-शिक्षकों को दी महत्वपूर्ण जानकारी – Gorakhpur News h3>
अभिजीत सिंह | गोरखपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के सेंट एंड्रूज़ कॉलेज में गुरुवार को सुकन्या सेवा संस्था की ओर से थैलेसीमिया और सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों में इन गंभीर बीमारियों के प्रति जानकारी बढ़ाना, समाज में संवेदनशीलता विकसित करना और मानवीय सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना था।
विशेषज्ञों ने दी थैलेसीमिया और सेरेब्रल पाल्सी पर जानकारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप कुमार सिंह (MBBS, MD) और डॉ. त्र्यंबक पांडे (फिजियोथेरेपिस्ट) रहे। दोनों विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर निदान, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से इन बीमारियों से प्रभावित बच्चों का जीवन काफी बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भूमिका निभाएं।
कॉलेज प्रशासन ने संस्था के प्रयासों की सराहना की
Advertising
इस अवसर पर सेंट एंड्रूज़ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. डी. राजकुमार, एंटो क्लेवर सर और अमित सर ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुकन्या सेवा संस्था जैसे संगठन युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ा रहे हैं और यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक और प्रबंधक आकाश मौर्य ने बताया कि थैलेसीमिया और सेरेब्रल पाल्सी जैसी बीमारियाँ केवल चिकित्सा का विषय नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक जागरूकता और मानवीय संवेदना का भी प्रश्न है। हर व्यक्ति को इन बच्चों के उपचार, शिक्षा और पुनर्वास में सहयोगी बनना चाहिए। सुकन्या सेवा संस्था का उद्देश्य ऐसे ही प्रयासों के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता फैलाना है।
वालंटियर टीम ने दिखाई अनुकरणीय लगन
कार्यक्रम की सफलता में संस्था की वालंटियर टीम — काव्या, उज्जवल, सुधीर, देवदत्त, आदित्य, विवेक, अनन्या, मनीषा, जयंती और वैभवी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। इन युवाओं ने आयोजन की हर जिम्मेदारी को उत्साह और समर्पण के साथ निभाया, जिससे कार्यक्रम का संचालन अनुशासित और प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News