क्रिकेट की दुनिया में MS Dhoni द्वारा बनाए गए 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना किसी के बस की बात नहीं! | 5 world records of ms dhoni that are impossible to break | Patrika News

175


क्रिकेट की दुनिया में MS Dhoni द्वारा बनाए गए 5 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना किसी के बस की बात नहीं! | 5 world records of ms dhoni that are impossible to break | Patrika News


1) विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे में सबसे ज्यादा रन
धोनी ने ये रिकॉर्ड साल 2005 में बनाया था और आज तक ये रिकॉर्ड कायम है। 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 183 नाबाद रन बनाए थे। यहां धोनी ने वनडे पारी में एक विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में धोनी 15 चौके और 10 छक्के उड़ाए थे। धोनी इसके बाद क्रिकेट जगत में छा गए थे। साल 2007 में उन्हें इसके बाद कप्तानी भी मिली थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट के पास था। उन्होंने 172 रन बनाए थे। निकट भविष्य में भी धोनी का ये रिकॉर्ड शायद नहीं टूट पाएगा।

2) एक भी अर्धशतक नहीं लगाया और सबसे ज्यादा रन टी-20 में बना दिए
ये रिकॉर्ड भी शायद आगे कभी टूट नहीं पाएगा। धोनी के नाम टी-20 इंटरनेशनल मैचों में बिना अर्धशतक बनाये सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। धोनी हमेशा निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे और इस वजह से उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिलता था। टी-20 में 75 मैचों में धोनी ने 1153 रन बनाए थे और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। अपने पहले टी-20 अर्धशतक के लिए धोनी को 66 पारियों को इंतजार करना पड़ा था। धोनी ने पहला टी-20 अर्धशतक साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार Veer Mahaan को WWE रिंग में पीट-पीटकर किया गया ‘अधमरा’, मेन इवेंट में बवाल

dhoni-t20.jpg
3) धोनी ने अपनी कप्तानी में ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती
धोनी एक ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। साल 2007 में धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती। अपनी कप्तानी में धोनी ने ये कारनामा किया और उनके अलावा ये कोई नहीं कर पाया है। । धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंचा था। धोनी का ये रिकॉर्ड भी शायद अब कभी टूट नहीं पाएगा।
ms-dhoni-2.jpg
4) बतौर कप्तान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले
वर्ल्ड क्रिकेट में कई दिग्गज कप्तान रहे जिन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व काफी लंबे समय तक किया। रिकी पोंटिंग और स्टीफन फ्लेमिंग काफी लंबे समय तक कप्तान रहे और बतौर पर कप्तान लगभग 300 मैचों में नेतृत्व किया। इस लिस्ट में धोनी सबसे ऊपर है। धोनी ने बतौर कप्तान 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। इसमें से 178 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धोनी भारत के महान कप्तान रहे।
dhoni.jpg
5) विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा गेंदबाजी
अक्सर देखा गया है कि विकेटकीपर कम गेंदबाजी करते हैं। ना के बराबर इंटरनेशनल में ये देखने को मिलता है। धोनी ने विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए 9 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी की है। विकेटकीपर के रूप में खेलते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक मैचों में गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड भी दोनी के नाम है। धोनी के नाम एक विकेट भी है।
dms.jpg





Source link