Advertising
Home Breaking News Hindi क्या आप जानते हैं Taapsee Pannu के बॉयफ्रेंड Mathias Boe को, इस...
Advertising
<

क्या आप जानते हैं Taapsee Pannu के बॉयफ्रेंड Mathias Boe को, इस वजह से हो रही है चर्चा

302
क्या आप जानते हैं Taapsee Pannu के बॉयफ्रेंड Mathias Boe को, इस वजह से हो रही है चर्चा


नई दिल्लीः हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में वह अपनी बहनों के अलावा के एक और व्यक्ति के साथ दिख रही हैं. यह व्यक्ति कोई और नहीं, मैथियस बो (Mathias Boe ) हैं, जो डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. तापसी के साथ दिखने के बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं. ऐसी खबर है कि तापसी, मैथियस को डेट कर रही हैं.

काफी चर्चित खिलाड़ी हैं मैथियस बो
मैथियस ने इस साल की शुरुआत में प्रोफेशनल बैडमिंटन से सन्यास ले लिया था. वह दो दशकों से इस खेल में सक्रिय थे. साल 2015 के यूरोपियन गेम्स में बो ने गोल्ड मेडल जीता था. वह 2012 और 2017 में दो बार यूरोपियन चैंपियन भी रह चुके हैं. वह 2012 के समर ओलंपिक्स और 2013 की विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीत चुके हैं. ‘जेनिस कप इंटरनेशनल ऑल स्टार टूर्नामेंट’ के संचालकों ने मैथियस बो के शानदार करियर को देखते हुए उनका एक छोटा सा स्टैचू बनाया था, जिसे बो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था.

ये भी पढ़ेंः 22 साल पुराने प्यार को Kajol ने ऐसे किया याद, वीडियो हुए वायरल

मैथियस ने खुद को बताया लकी

मैथियस ने तापसी के साथ उनके जन्मदिन पर यह तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने तापसी को बर्थ डे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि मुझे यकीन नहीं होता कि मैं इतना लकी हूं कि मैंने किसी ऐसी लड़की को पाया है, जो मेरे बकवास जोक्स पर भी कभी-कभी हंस देती है. और मैं हर दम कोशिश करूंगा कि तुम्हारे चेहरे पर हंसी बनाए रख सकूं. मैथियस के इस पोस्ट के बाद तापसी और उनके बीच रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी.

ta

Advertising

बता दें कि तापसी अपनी बहनों और मैथियस के साथ मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं और वह इंस्टाग्राम पर लगातार खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं. हालांकि, तापसी और मैथियस ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें





Source link

Advertising