Advertising
Home Top stories कांग्रेस में कड़वल की वापसी पर कंट्रोवर्सी: वड़िंग बोले-ठीक है जो...
Advertising
<

कांग्रेस में कड़वल की वापसी पर कंट्रोवर्सी: वड़िंग बोले-ठीक है जो चल रहा, मुझे जानकारी नहीं थी, हाईकमान ये देखे – Ludhiana News

0
कांग्रेस में कड़वल की वापसी पर कंट्रोवर्सी:  वड़िंग बोले-ठीक है जो चल रहा, मुझे जानकारी नहीं थी, हाईकमान ये देखे – Ludhiana News

कांग्रेस में कड़वल की वापसी पर कंट्रोवर्सी: वड़िंग बोले-ठीक है जो चल रहा, मुझे जानकारी नहीं थी, हाईकमान ये देखे – Ludhiana News

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप-चुनाव है। बीते दिन आप को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए कमलजीत सिंह कड़वल का पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वागत किया। पूर्व विधायक और कांग्रेस के सीनियर नेता सिमरजीत सिंह बैंस का कड़वल से छतीस का आंकड

.

बैंस ने इसे पार्टी प्रोटोकाल का उल्लंघन कहा है। बैंस का कहना था कि बिना प्रदेश प्रधान के नोटिस में लाए बिना कांग्रेस में किसी को भी शामिल करना गलत है। बैंस ने पार्टी हाईकमान से इस मामले की जांच की मांग भी की थी।

प्रदेश प्रधान वड़िंग बोले…

कड़वल के मामले में एक निजी चैनल पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि ठीक है जो चल रहा है। कड़वल को पार्टी में शामिल करने के बारे मुझे जानकारी नहीं थी। हाईकमान को ये देखना है। मैं इस बारे कुछ ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता।

Advertising

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कमलजीत कड़वल को कांग्रेस में शामिल करते हुए।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला-

लुधियाना में पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाले कमलजीत सिंह कड़वल ने बीते दिन कांग्रेस में वापसी कर ली। कमलजीत कड़वल को पूर्व सीएम एवं जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस में शामिल किया है। इसे लेकर पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पूर्व CM चरणजीत सिंह पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बैंस पर पलटवार किया है।

बैंस ने कहा कि किसी भी पार्टी जब किसी नेता को शामिल किया जाता है तो उसे समय पार्टी हाई कमान या प्रदेश प्रधान उसे पार्टी में शामिल करता है। लेकिन आज जब एक व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया उसे समय पार्टी प्रधान वहां पर नहीं थे। पार्टी के प्रोटोकॉल के उलट है।

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा भारत भूषण आशू कांग्रेस पार्टी के वर्किंग प्रधान है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी की परमिशन लेकर ही किसी को पार्टी में शामिल किया जाता है। कांग्रेस में किसी तरह की अनबन नहीं है। किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता। ऐसे तो कोई भी उठकर कुछ कह देगा। इस तरह की कोई भी बात होती है तो वह पार्टी के अंदर करनी चाहिए।

प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जब लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे उस समय भी कुछ लोग उनके साथ छोड़ गए थे, जो अब दोबारा शामिल होने आ रहे हैं।

बैंस ने कहा कि यह जांच का विषय है कि उसे समय वह लोग किसके इशारे पर पार्टी छोड़कर गए थे और अब दोबारा किसके इशारे पर पार्टी में शामिल करवाए जा रहे हैं। बैंस ने कहा जब बैंस ब्रदर भी कांग्रेस में शामिल हुए थे तो उन्हें भी पार्टी हाई कमान राहुल गांधी ने शामिल किया था। कांग्रेस हाई कमान से मांग है कि इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising