Advertising
Home Top stories कनपटी पर कुल्हाड़ी मार की थी हत्या: पत्नी से थे युवक...
Advertising
<

कनपटी पर कुल्हाड़ी मार की थी हत्या: पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, पति ने खाने पर बुलाया फिर हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका – Sagar News

2
कनपटी पर कुल्हाड़ी मार की थी हत्या:  पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, पति ने खाने पर बुलाया फिर हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका – Sagar News

कनपटी पर कुल्हाड़ी मार की थी हत्या: पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, पति ने खाने पर बुलाया फिर हत्याकर शव बोरे में भरकर फेंका – Sagar News


सागर जिले में कानपुर हाइवे पर कर्रापुर स्थित राजा ढाबा के पास खून से सने बोरे में मिले शव मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई है। अवैध संबंधों के चलते मृतक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। आरोपी सागर के मोतीनगर इलाके और बंडा के भेड़ा गांव के रहने वाले हैं। नाम सामने आने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। जहां पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल की सुबह कर्रापुर में राजा ढाबा के पास सड़क किनारे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। बोरे पर बाहर की तरफ खून लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने कर्रापुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने जब बोरे को खोला, तो उसके अंदर पुरुष का शव मिला। जिस महिला से संबंध थे उसके पति ने की हत्या
पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का मुआयना कर शव का पंचनामा बनाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की पहचान महेंद्र पिता कोमल अहिरवार उम्र 38 साल निवासी ग्राम भेड़ा बंडा के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार शाम को घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घर में उसकी पत्नी और 12 साल की बेटी है। मृतक बकरी चराने का काम करता था। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। पूछताछ में परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया है। जिसके आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी। जांच के दौरान सामने आया कि हरिशंकर अहिरवार की पत्नी से मृतक महेंद्र अहिरवार के अवैध संबंध थे। जिसको लेकर हरिशंकर और मृतक के बीच रंजिश चलती थी। हरिशंकर ने मृतक को पहले समझाइश भी दी थी। लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच उसने महेंद्र को ठिकाने लगाने की साजिश रची। साजिश में अपने दो सालों, बेटे और पत्नी को शामिल किया। खाना खाने बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी
आरोपी हरिशंकर ने साजिश के तहत 10 अप्रैल की शाम महेंद्र को खाना खाने के लिए अपने साले के घर सागर के राजीव नगर वार्ड में बुलाया। जहां उन्होंने पार्टी की और खाना खाने लगे। इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर महेंद्र की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी का पहला बार महेंद्र की कनपटी पर किया गया। जिससे उसका कान कट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद चेहरा पर भी बार किया गया। महेंद्र की मौत होने पर आरोपियों ने शव को बोरे में भरा। लोडिंग वाहन में शव डालकर बंडा की ओर निकल गए। 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच कर्रापुर के पास सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए थे। संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस
वारदात में आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच वारदात का मुख्य आरोपी हरिशंकर अहिरवार हर्निया बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम अस्पताल में आरोपी की निगरानी कर रही है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी हरिशंकर की पत्नी, बेटा सत्यम, साला किस्सू, गणेश अहिरवार की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों की तलाश कर रहे
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि अवैध संबंध के चलते मृतक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई थी। खाना खाते समय उसे मारा गया था। इसलिए उसके हाथ में रोटी का टुकड़ा था। आरोपियों के नाम सामने आ गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एक आरोपी बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। स्वस्थ होते ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising