Advertising
Home Top stories कटनी के खरहटा गांव में बिजली-पानी और सड़क नहीं: विधायक ने...
Advertising
<

कटनी के खरहटा गांव में बिजली-पानी और सड़क नहीं: विधायक ने गोद लिया, 70 साल बाद भी लोग परेशानी में जी रहे, कलेक्ट्रेट में विरोध – Katni News

0
कटनी के खरहटा गांव में बिजली-पानी और सड़क नहीं:  विधायक ने गोद लिया, 70 साल बाद भी लोग परेशानी में जी रहे, कलेक्ट्रेट में विरोध – Katni News

कटनी के खरहटा गांव में बिजली-पानी और सड़क नहीं: विधायक ने गोद लिया, 70 साल बाद भी लोग परेशानी में जी रहे, कलेक्ट्रेट में विरोध – Katni News

कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा के खरहटा गांव में आजादी के 76 साल बाद भी बिजली-पानी का अभाव है। इसी के विरोध में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस के बैनर तले सैकड़ों ग्रामीणों ने ढीमरखेड़ा स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर के न

.

युवा कांग्रेस नेताओं छत्रपाल सिंह और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खरहटा गांव में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। गांव में न तो कोई आंगनवाड़ी केंद्र है और न ही प्राथमिक विद्यालय। ग्रामीण बिजली और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायक ने ‘गोद’ लिया, पर विकास पहुंचा ही नहीं

युवा कांग्रेस नेता छत्रपाल सिंह और राघवेंद्र सिंह ने बताया कि खरहटा गांव की हालत बेहद दयनीय है। हैरानी की बात यह है कि इस गांव को भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने गोद लिया था, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक गोद लेने के बावजूद गांव की जमीनी हकीकत नहीं बदली। गांव में न तो पक्की सड़क है, न बिजली और न ही पीने के साफ पानी की व्यवस्था।

Advertising

जंगली जानवरों का खौफ: बच्चों ने छोड़ी स्कूल की राह

गांव की बदहाली का सबसे बड़ा शिकार बच्चे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कोई स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है। बच्चों को पढ़ने के लिए जंगल के रास्ते से होकर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है। इस रास्ते पर हमेशा जंगली जानवरों का डर बना रहता है। इसी खौफ की वजह से कई बच्चों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है।

कोठी पंचायत: बस्ती से 2 KM दूर बन रही आंगनवाड़ी पर विवाद

प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत कोठी के सिंहरा टोला का मामला भी उठा। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों ने गुमराह करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र को गांव की बस्ती से 2 किलोमीटर दूर प्रस्तावित कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि केंद्र को गांव के अंदर ही बनाया जाए ताकि छोटे बच्चों को इतनी दूर न भटकना पड़े। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन को दी ‘उग्र आंदोलन’ की चेतावनी

युवा कांग्रेस और ग्रामीणों ने दोटूक शब्दों में कहा है कि यदि खरहटा गांव में सड़क, स्कूल और बिजली जैसी सुविधाएं नहीं दी गईं और आंगनवाड़ी का स्थान नहीं बदला गया, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न होने पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में विशाल और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising