Advertising
Home Top stories अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक...
Advertising
<

अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक स्टोरी, फिर की डिलीट

8
अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक स्टोरी, फिर की डिलीट


अवनीत कौर ने थामा मिस्ट्री मैन का हाथ, पहले शेयर की रोमांटिक स्टोरी, फिर की डिलीट

Image Source : INSTAGRAM/@AVNEETKAUR_13
अवनीत कौर

एक्ट्रेस अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल रीजन्स से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने इस ओर इशारा किया कि वह प्यार में हैं। हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट भी कर दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि आखिर अवनीत की जिंदगी में खास जगह रखने वाला मिस्ट्री मैन कौन है और वह किसके प्यार में दीवानी हैं?

अवनीत कौर की इंस्टाग्राम स्टोरी

अवनीत कौर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसने इन अफवाहों को हवा दे दी कि वह प्यार में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह किसी का हाथ थामे नजर आईं। वहीं एक अन्य तस्वीर में हैप्पी वैलेंटाइन डे लिखा हुआ केक टेबल पर रखा था। ये फोटो किसी रोमांटिक डिनर डेट की लग रही थीं। मगर कुछ ही देर में एक्ट्रेस ने ये पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन, तब तक फैंस उनकी स्टोरी के स्क्रीनशॉट ले चुके थे जो अब जंगल में आग की तरह फैल चुके हैं।

avneet kaur

Image Source : INSTAGRAM/@AVNEETKAUR_13

अवनीत कौर का डिलीटेड पोस्ट

Advertising

कौन है मिस्ट्री मैन?

इन तस्वीरों में मौजूद मिस्ट्री मैन की झलक तो अवनीत ने नहीं दिखाई, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक नाम की काफी चर्चा है और वो नाम है राघव शर्मा। अगर आप राघव शर्मा के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि राघव म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह देसी म्यूजिक फैक्ट्री के को-फाउंडर हैं। ये म्यूजिक लेबल ‘मुड़ मुड़ के’, ‘पहली पहली बारिश’, ‘ला ला ला’ और ‘Yimmy Yimmy’ जैसे गानों के लिए मशहूर है। यही नहीं, राघव शर्मा 2025 की हिट फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के प्रोड्यूसर भी बने, जिसे अंशुल गर्ग के बैनर DMF के तले बनाया गया है।

2022 से है सीक्रेट रिलेशनशिप की अफवाहें

बता दें, 24 साल की अवनीत कौर के 2022 से ही एक सीक्रेट रिलेशनशिप में होने की चर्चा है। उनका नाम लंबे समय से राघव शर्मा के साथ जुड़ता आया है, लेकिन अब तक एक्ट्रेस या राघव ने इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। न तो दोनों ने इन अफवाहों का खंडन किया है और न ही आधिकारिक तौर पर अपने प्यार में होने की अफवाहों पर हामी भरी है। फिलहाल, इस इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद अवनीत के फैंस जरूर खुश हैं।

ये भी पढ़ेंः ऋषि कपूर संग किया डेब्यू, लीड एक्ट्रेस बनकर हुई फेल तो बनी ‘गुस्सैल बहू, फिर क्यों छोड़ी एक्टिंग?

कौन हैं हनुमानकाइंड? IND vs PAK मैच के बाद शुरू हुए चर्चे, असली नाम से लेकर करियर तक के बारे में जानें सब

Latest Bollywood News

Advertising