Advertising
Home Top stories अतिक्रमण हटाने गए तो हुआ हंगामा: रतलाम में ठेला चालक ने...
Advertising
<

अतिक्रमण हटाने गए तो हुआ हंगामा: रतलाम में ठेला चालक ने बीच सड़क पर पलटा ठेला; परिजन बोले- आए दिन परेशान करते हैं निगम कर्मचारी – Ratlam News

5
अतिक्रमण हटाने गए तो हुआ हंगामा:  रतलाम में ठेला चालक ने बीच सड़क पर पलटा ठेला; परिजन बोले- आए दिन परेशान करते हैं निगम कर्मचारी – Ratlam News

अतिक्रमण हटाने गए तो हुआ हंगामा: रतलाम में ठेला चालक ने बीच सड़क पर पलटा ठेला; परिजन बोले- आए दिन परेशान करते हैं निगम कर्मचारी – Ratlam News

कॉलेज रोड के बीच सड़क पर पलटा ठेला।

नगर निगम के अधिकारियों के दबाव के कारण एक ठेला चालक ने ठेले पर रखा सामान बीच सड़क पर फेंक दिया। नगर निगम के कर्मचारी सामान जब्त कर ले जाने लगे। तभी ठेला संचालक की बेटियां भी सड़क पर आ गईं। नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। निगम के अधिका

.

घटनाक्रम सोमवार दोपहर कॉलेज रोड का है। नगर निगम द्वारा शहर में पार्किंग बनाने के लिए स्थान चयनित किया जा रहा है। दोपहर में सहायक राजस्व निरीक्षक ऋषि जायसवाल व निगम कर्मचारी पवन सोलंकी व अन्य कर्मचारी कॉलेज रोड पर पहुंचे। ठेला चालकों से सामान जब्ती में लेकर हटाने लगे। इस दौरान हंगामा हो गया। ठेला चालक दशरथ परमार ने निगम कर्मचारियों पर आए दिन वसूली का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर ठेला ले जाकर पलटा दिया। ठेले पर रखे कपड़े व अन्य सामान पूरा बिखेर दिया।

बाद में निगम कर्मचारी सामान जब्ती कर ले जाने लगे। इसी दौरान ठेला चालक की बेटियां व परिवार के अन्य सदस्य आ गए। निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई को गलत ठहराया। हंगामा होने के दौरान कार्रवाई करने आए निगम अधिकारी पंड्या व कर्मचारी सोलंकी समेत अन्य कर्मचारी वहां से चले गए। इस दौरान रोड जाम होने लगा। तब स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ पहुंचे। ठेला संचालक के परिवार को समझा कर ठेले को सड़क एक तरफ करवा कर सामान उठवाया।

आए दिन करते परेशान चप्पल जूते की दुकान लगाने वाले जमीर खान ने बताया हमारे भी जूते-चप्पल उठाकर ले गए। कहा कि नगर निगम आकर चालान कटवाना, फिर सामान मिलेगा। आए दिन नगर निगम के ऋषि व पवन नाम के कर्मचारी आकर परेशान करते हैं।

Advertising

ठेला पलटाने वाले ठेला चालक की बेटी निधी परमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोज नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा परेशान किया जाता है। हम चार बहने हैं। पापा जैसे-तैसे कमाते हैं। पापा कोई चोरी तो नहीं कर रहे हैं, मेहनत से कमा खा रहे हैं, फिर भी आकर हमें परेशान किया जाता है। हमें दुकान दी जाए।

ठेला पलटा कर कपड़े व अन्य सामान भी सड़क पर बिखेर दिया।

कमिश्नर से मिले परिजन हंगामे के बाद कॉलेज रोड पर ठेला लगाने वाले चालक व उनके परिवारजन नगर निगम पहुंचे। कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट से मिले। घटनाक्रम बताया। ठेला चालकों के परिजनों ने आए दिन निगम अधिकारियों द्वारा परेशान करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान जिन कर्मचारियों पर आरोप लग रहे थे वह भी वहां बैठे थे। कमिश्नर ने उनसे भूी सवाल-जवाब किए।

झूठे आरोप लगाए जा रहे- सहायक राजस्व निरीक्षक सहायक राजस्व निरीक्षक ऋषि पंड्या ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को सभी ठेला चालकों को हटने को कहा था। सोमवार तक का समय दिया था। सुबह अमला गया तो कुछ दुकानदारों ने अपना ठेला हटा लिया। दोपहर में दूसरे राउंड में जब गए तो एक ठेला चालक ने स्वयं अपना ठेला पलटा कर सामान बिखेर दिया। जो भी वह आरोप लगा रहे हैं वह निराधार है। इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया है।

कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट ने बताया कि शहर की सड़कों पर पार्किंग बनाई जा रही है। इस कारण जहां भी अतिक्रमण है उसे हटाया जा रहा है। कुछ ठेला चालक के परिजन आए थे। उनके द्वारा स्वयं सामान बिखेरा गया है। ठेला चालकों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। अगर वह नहीं जाएंगे तो सख्ती से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

ठेला चालक के परिजन कमिश्नर हिमांशु भट्‌ट से मिलने पहुंचे।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising