शनिवार, 8 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Top stories

आ रही है सर्दियां रखें इन बातों का ख्याल

उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम की अब शुरुआत होने वाली है। धीर-धीरे सर्द हवाएं आपको सर्दी का एहसास दिलाने लगती है।

आ रही है सर्दियां रखें इन बातों का ख्याल
उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम की अब शुरुआत होने वाली है। धीर-धीरे सर्द हवाएं आपको सर्दी का एहसास दिलाने लगती है। लेकिन ये सर्द हवाएं अपने साथ कई तरह की परेशानियों को भी लेकर आती है। आइए हम आपको बताते है की आपको सर्दियों में किन बातों का ध्यान रखना है। Drink water पानी खूब पीए सर्दियों में हमें अक्सर प्यास नहीं लगती है जिस वजह से आपके शरीर में पानी की कमी होने लगती है। आपको लगता है की शायद आपको प्यास नहीं लग रही है लेकिन सच्चाई यह नहीं है। सच्चाई यह है की आपको सर्दियों में खूब पानी पीना चाहिए। less clothes ज्यादा कपडे न पहने सर्दियों में लोग अक्सर बहुत सारे कपडे पहन लेते है। आपको उतने ही कपडे पहनने चाहिए जितने में आपकी सर्दी रुक जाए। अगर आप ज्यादा कपडे पहनेंगे तो आपके शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और आपको परेशानी होगी। रात को सोते समय कभी भी पैरों मे जुराबे न पहने और हाथों में गर्म दस्तानें न पहने। Eating food खाने का रखे ध्यान सर्दियों में हमारी भूख बढ़ जाती है। क्योंकि सर्दी में हमें प्यास कम लगती है और भूख ज्यादा लगती है। जिस वजह से लोग कई तरह की चीजों का सेवन करने लगते है। जैसे- हलवा, पराठे, मीठी चीजें इन सभी चीजों से आपके शरीर का वजन बढ़ जाता है। जो सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक होता है। Skin care अपनी त्वचा का ख्याल रखे सर्दियों में त्वचा अक्सर रुखी हो जाती है। जिसके कारण लोग रुखी त्वचा को ठीक करने के लिए क्रीम और दूसरे उत्पादों का इस्तेमाल करने लगते है। इससे आपका चेहरा चिपचिपा सा हो जाता है। चीप-चीपी त्वचा पर धूल, मिट्टी आदि लगने लगती है। जिससे आपको त्वचा सक्रमण होने लगता है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →