गुरूवार, 24 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बुलावे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग वाशिंगटन रवाना

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर निकल गए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को शी चिनफिंग ने…

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बुलावे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग वाशिंगटन रवाना
(फोटो: IANS)

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग अमेरिका की राजकीय यात्रा पर निकल गए हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को शी चिनफिंग ने अपनी पत्नी फंग लियुआन और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पेइचिंग से विशेष विमान द्वारा अमेरिका के लिए प्रस्थान किया।

विज्ञापन

इस अहम दौरे पर राष्ट्रपति शी के साथ चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के कई वरिष्ठ नेता भी गए हैं। उनके प्रतिनिधिमंडल में सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य छाई छी शामिल हैं, जो सीपीसी केंद्रीय समिति के सामान्य कार्यालय के निदेशक भी हैं। इसके अलावा, पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी भी उनके साथ अमेरिका गए हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →