शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

झारखंड के जामताड़ा में गैंगरेप के बाद महिला की मौत

झांरखड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जामताड़ा जिसे में कुछ लोगों नें पहले महिला के साथ गैंगरेप किया बाद में उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया जिसके…

झारखंड के जामताड़ा में गैंगरेप के बाद महिला की मौत
झांरखड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जामताड़ा जिसे में कुछ लोगों नें पहले महिला के साथ गैंगरेप किया बाद में उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया जिसके बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड दिया। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि यह घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर में हुई। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी पूर्व पति उदय को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। women was gangraped in jharkhand 1 सिंह ने बताया कि महिला पबिया में आयोजित काली पूजा के अवसर पर आयोजित संथाली यात्रा देखने के लिए गई हुई थी. जहां उसका पूर्व पति भी आया हुआ था. वह अपने दोस्तों के साथ जबरन महिला को उठाकर पास के खेत में ले गया. जहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके गुप्तांग में डंडे से चोट पहुंचायी. महिला बेहोश हो गई. सुबह लोगों ने उसके कराहने की आवाज सुनकर उसे इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में दाखिल कराया. वहां से उसे सदर अस्पताल जामताड़ा रेफर किया गया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौत से पूर्व स्थानीय लोगों को बताया कि उसके पूर्व पति ने ही उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया और उसी ने दो अन्य दोस्तों के शामिल होने के बारे में जानकारी दी. इस संबंध में एसडीपीओ जामताड़ा बीएन सिंह ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जब्त किया.  उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी
विषयझारखंड
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →