गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या कृषि कानून वापस लेने का BJP को उत्तरप्रदेश चुनाव में मिलेगा फायदा ?

लगभग एक साल से किसान संगठनों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा था.

क्या कृषि कानून वापस लेने का BJP को उत्तरप्रदेश चुनाव में मिलेगा फायदा ?

लगभग एक साल से किसान संगठनों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा था. जिसके लिए अनेंक बड़े स्तर की किसानों द्वारा महापंचायत भी आयोजित की गई तथा इसके साथ ही लगातार धरने भी जारी रखे गए. जिसके बाद अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की गई है. इसके बाद एक सवाल पैदा होता है कि क्या सरकार के इस कदम में उसको उत्तरप्रदेश चुनाव में फायदा होगा ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो जानते हैं कि सरकार के इस फैसले के बाद कितना प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन
images 10 20
किसान आंदोलन

कृषि कानूनों के वापस और उत्तरप्रदेश चुनाव के बीच संबंध-

अभी जल्द ही उत्तरप्रदेश चुनाव होने वाले हैं. इसके साथ ही किसान आंदोलन का प्रभाव उत्तरप्रदेश में बढ़ता जा रहा था. यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि किसान आंदोलन के कारण सरकार की छवि को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. इसके साथ ही इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि उत्तरप्रदेश के चुनाव का महत्व कितना अधिक है. यह महत्व तब और भी बढ़ जाता है, जब अभी पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा हो. इस कारण सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले के पीछे उत्तरप्रदेश का चुनाव को ध्यान में रखा गया है. इस बात से बिल्कुल भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

download 15
किसान आंदोलन

क्या BJP को इस फैसले का लाभ मिलेगा-

सरकार की तरफ से लिए गए इस फैसले के बाद जिस तरह से किसान संगठनों की तरफ से आ रही प्रतिक्रियाओं के बाद यह बिल्कुल भी नहीं लगता है कि चुनाव में BJP को इसका फायदा मिलेगा. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि किसानों की तरफ से कहा जा रहा है कि उनको MSP की गारंटी भी मिलनी चाहिए. जब तक MSP पर गारंटी नहीं मिलती है, आंदोलन को खत्म नहीं किया जाएगा. इनके बाद कहीं से भी ऐसा नजर नहीं आता है कि इस फैसले के बाद BJP को चुनाव में कुछ विशेष फायदा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: शिक्षा लैश होकर , विश्व गुरू बनने की तरफ अग्रसर देश !

हालांकि सरकार की तरफ से इस बात को जरूर मुद्दा बनाया जा सकता है कि हमारी तरफ से कृषि कानून वापस ले लिए गए हैं तथा आंदोलन करने वालों का किसानों से कोई मतलब ही नहीं है. जैसा इस आंदोलन में के दौरान देखा, उसके हिसाब से ये आरोप भी सामान्य हैं. हमें इस बात को भी ध्यान रखना चाहिएं कि MSP किसानों के लिए कितना जरूरी है तथा यह आज का मुद्दा नहीं है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →