क्या बी.एच.यू में एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा ?
12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं. हमें कहां पर पढ़ाई करनी चाहिंए ? कौन सा विश्वविद्यालय सबसे अच्छा है ?
12 वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो जाते हैं. हमें कहां पर पढ़ाई करनी चाहिंए ? कौन सा विश्वविद्यालय सबसे अच्छा है ? कहां पर आसानी से दाखिला ले पाएंगे ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल आता है, तो इस पोस्ट को पढकर आपको जानकारी मिल जाएगी कि यदि आप बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसमें दाखिले की प्रक्रिया क्या होगी. इसमें दाखिला मेरिट के आधार पर लिया जाता है या फिर परीक्षा के आधार पर.

दाखिले की प्रक्रिया-
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिये उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है. ऑनलाइन आवेदन करने के लिये आपको यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर जाना होगा और एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय मे दाखिला लेने या आवेदन करने के लिए समय सीमा तय की जाती है. जिसके अंदर अंदर आप आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही बता दें कि पाठ्यक्रम, आवेदन पत्र, परीक्षा की तारीख आदि से जुड़ी जानकारी यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर प्राप्त होगी.

परीक्षा के आधार पर होता है दाखिला-
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी ( बीएचयू ) में दाखिले के लिये छात्रों को परीक्षा देनी पड़ती है. यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होती है और इसे राज्य के लगभग 200 शहरों में आयोजित किया जाता है. इस परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और कटऑफ के अनुसार एडमिशन होगा.

प्रवेश परीक्षा फीस-
एंट्रेंस एग्जाम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं. इसके लिए आपको आवेदन फीस भी देनी होती है. जिसका आप Online भूगतान भी कर सकते हैंइसमें फीस का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है. इसके अलग एचडीएफसी बैंक से चालान के माध्यम से भी फीस का भुगतान कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एससी, एसटी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपए तय की जाती है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर, ओबीसी और जनरल से फीस के तौर पर 600 रुपए लिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के किन किन शहरों में नए विश्वविद्यालय खुलेंगे ?
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय-
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम है. यह विश्वस्तर के विश्वविद्यालयों में शामिल किया जाता है. जिसमें दाखिला लेने के लिए प्रति वर्ष लाखों की संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं. यह विश्वविद्यालय लगभग 1300 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. इसकी स्थापना मदनमोहन मालवीय द्वारा 1916 में हुई थी.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



