अयोध्या में रामलला के मंदिर शिलान्यास के साथ ही सालों से चले आ रहे विवाद का अंत हो चुका है, लेकिन अब काशी और मथुरा का मुद्दा बहुत जोर पकड़ रहा है. अयोध्या के संतो से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह अयोध्या तो झांकी है, काशी-मथुरा अभी बाकी है -की बात कही जा रही है. लोग काशी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह को हटाने की मांग कर रहे हैं, बता दें कि दोनों ही जगह मुगलकाल में मंदिर के ऊपर मस्जिद बनाया गया था, काशी में तो हाल ही में मस्जिद के भीतर मंदिर मंदिर मिले हैं.
भगवान श्रीराम के दिव्य और भव्य मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अब संतों ने काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति के लिए आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है. काशी विद्वत परिषद की ब्रजमंडल शाखा ने सोमवार को बैठक आयोजित कर अब मथुरा और काशी का नारा दिया है. इस संदर्भ में वृंदावन के वंशीवट स्थित सुदामा कुटी में सोमवार को काशी विद्वत परिषद ब्रजमंडल शाखा ने संतों की बैठक आयोजित की थी.
महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा अभी मोदी-योगी की सरकार है. अभी नहीं तो कभी नहीं इसलिए हम सब को जागरूक होना चाहिए. डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा राम जन्मभूमि के बाद अब सभी मंदिरों का संरक्षण होगा. अनुराग कृष्ण शास्त्री ने कहा अब काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्मभूमि का मंदिर भव्य बनना चाहिए. संजीवकृष्ण ठाकुर ने कहा काशी और विश्वनाथ मंदिर के लिए हमें एकजुट होना चाहिए। नागेंद्र महाराज ने कहा यह आवाज ब्रजमंडल से उठी है. अयोध्या तो झांकी थी मथुरा और काशी अभी बाकी है.
यह भी पढ़ें : ऐसा योद्धा जो अपने एक बाण से महाभारत में कौरवों और पांडवों को एक साथ हरा सकता था?
वहीं इससे पहले बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा कि हम सब मिल बैठकर विचार करेंगे कि पहले काशी लेना है या मथुरा. बीजेपी ने राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत नहीं की थी बल्कि सहयोग किया था. उन्होंने कहा कि मेरा जन्म अयोध्या, काशी और मथुरा के लिए ही हुआ है. हम आंदोलन के लिए जेल भी गए, लेकिन हम न झुके और न डरे। अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास ने कहा कि आज रामजन्मभूमि में भूमिपूजन के बाद मन प्रसन्न है। जीवन की तपस्या सफल हुई। संघर्ष सफल हुआ। जैसे राम वन से लौटे थे। उनका राज्याभिषेक हुआ था वैसा ही महसूस हो रहा है। धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.– Advertisement –
