जानियें, क्यों रॉबर्ट वार्डा की मुश्किलें बढ़ी?

426
जानियें, क्यों रॉबर्ट वार्डा की मुश्किलें बढ़ी?
जानियें, क्यों रॉबर्ट वार्डा की मुश्किलें बढ़ी?

कांग्रेस की मुश्किलों का तो अंत ही नहीं हो रहा है। कांग्रेस को एक के बाद एक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी का अपनी मुसबीतों का अंत नहीं हो रहा है, ऐसे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद की मुश्किलों से तो उनका जीना मोहाल होता जा रहा है। जी हाँ, रॉबर्ट वार्डा एक फिर मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे है। आइये, जानते है कि आखिर अब कौन सी मुसबीतों ने उन्हें घेर लिया है।

विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले वाड्रा एक फिर से सुर्खियां बटोर रहे है। जी हाँ, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। आपको बता दें कि अब राजस्थान सरकार ने रॉबर्ट वाड्रा भूमि सौदे मामले की जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। राजस्थान सरकार ने वाड्रा के राजस्थान में बीकानेर लैंड डील मामले की जांच से जुड़ीं 18 फाइलें राज्य की वसुंधरा राजे सरकार ने सीबीआई को सौंप दी हैं। आपको याद दिला दें कि इससे पहले 3 साल पूर्व ही वसुंधरा सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने रॉबर्ट वाड्रा को निर्दोष बताया था।

और तो और इस मामले में ईडी भी जांच कर चुकी है। ईडी ने इससे जुड़े कई दस्तावेज मिलने का दावा किया था। साथ ही यह जांच बीकानेर के कोलायत इलाके में कथित रूप से कंपनी द्वारा 275 बीघा भूमि खरीदे जाने के संबंध में थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में पिछले साल मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया था। इसके अलावा एक स्थानीय तहसीलदार के शिकायत करने के बाद राज्य पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को इसका आधार बनाया गया था।

यहाँ पर सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या वाकई वार्डा की मुसीबतें बढ़ सकती है, अगर ऐसा हुआ तो सोनिया गांधी की भी मुसीबतें बढ़ सकती है।