मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 127: ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है 'रामपाल' का नाम?

ट्विटर पर इस समय #Who_Is_SaintRampalJi ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा एक और हैशटैग चल रहा है जो कुछ गाली सा है।

सवाल 127: ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है 'रामपाल' का नाम?

ट्विटर पर इस समय #Who_Is_SaintRampalJi ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा एक और हैशटैग चल रहा है जो कुछ गाली सा है। लोग इस समय जानने को उत्सुक है कि आखिर यह ट्रेंड क्यों कर रहा है, इसके पीछे क्या कारण है। आइये हम आपको इस बारें में बताते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि रामपाल एक आध्यात्मिक कबीर पंथी गुरु हैं। रामपाल ने सतलोक आश्रम की स्थापना की है। यह आश्रम हरियाणा के हिसार में स्थित है। रामपाल आर्य समाज के अनुयायी की हत्या के आरोप में साल 2014 से ही हरियाणा के हिसार जेल में बंद हैं। उन्हें आजीवन कारवास की सजा मिली है।

दरअसल ट्विटर पर ट्रेंड करने का एक कारण यह भी है कि एक अक्टूबर 2019 को कांगड़ा जिले के ग्राम पंचायत पाईसा के निवासियों ने रामपाल का सत्संग नहीं होने दिया गया। जिसके बाद सैंकड़ों लोगों ने मिलकर पहले रामपाल का सत्संग करवाने वाले व्यक्ति चूड़ सिंह को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों की बात चूड़ सिंह को समझ नहीं आई और वह सत्संग का आयोजन करवाने पर आमदा रहा तब लोगों ने रामपाल के पोस्टर फाड़कर आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद ये ट्रेंड हो रहा।

आपको बता दें कि इससे पहले 2014 में हरियाणा पुलिस ने रामपाल के आश्रम की जांच की तो पता चला कि आश्रम में महिलाओं का यौन शोषण होता था।और इसके बारें में किसी को कोई ख़बर नहीं थी। पुलिस ने रामपाल के कमरे से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी बरामद की थी।

पुलिस जांच के दौरान पता चला कि रामपाल महिला शौचालयों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखते थे। सीसीटीवी की स्क्रीन रामपाल के बेहद खास रेस्ट रूम से लेकर उनजगहों पर लगी थीं, जहां बाबा के सिवा किसी को जाने की इजाजत नहीं थी।

यह भी पढ़ें- सवाल 124: बीच वाली उंगली दिखाना क्यों गाली मानी जाती है?

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →