मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पत्रकार राजदीप सरदेसाई की गिरफ्तारी की मांग क्यों हो रही है?

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर इंडिया टुडे समाचार चैनल ने अपने वरिष्ठ एंकर और…

पत्रकार राजदीप सरदेसाई की गिरफ्तारी की मांग क्यों हो रही है?

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा में एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर किए गए ट्वीट को लेकर इंडिया टुडे समाचार चैनल ने अपने वरिष्ठ एंकर और सलाहकार संपादक राजदीप सरदेसाई को दो हफ्तों के लिए ऑफ एयर (यानी दो हफ्तों तक उनके किसी कार्यक्रम को प्रसारित नहीं किया जाएगा) कर दिया है. साथ में उनके एक महीने के वेतन में भी कटौती की गई है.

विज्ञापन

दरअसल सरदेसाई ने हिंसा के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत को लेकर ट्वीट कर कहा था कि प्रदर्शनकारी की मौत आईटीओ के पास पुलिस की फायरिंग की वजह से हुई.

सरदेसाई ने इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन चैनल के सूत्रों ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की थी.

rajdeep non

26 जनवरी को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान नेता राकेश टिकैत, दर्शन पाल और गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई किसान नेताओं की अगुवाई में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी. दिल्ली पुलिस का दावा है कि इस दौरान करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के संबंध में 37 किसान नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. गणतंत्र दिवस पर हुई इस घटना की वजह से कथित तौर पर दो किसान यूनियन आंदोलन से पीछे हट गई हैं.

सरदेसाई ने ट्वीट में कहा था, ‘आईटीओ पर पुलिस की फायरिंग में कथित तौर पर 45 साल के नवनीत की मौत हो गई है. किसानों ने मुझे बताया कि बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.’

द वायर ने पहले बताया था कि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि किसान की दुर्घटना में मौत हुई है, जबकि अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसान की मौत गोली लगने से हुई है.

पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हुई. बाद में दिल्ली पुलिस ने वीडियो जारी किया, जिसमें एक ट्रैक्टर को नियंत्रण खोते और पलटते देखा जा सकता है.

rzjdeep non fiii

कुछ लोग अभी भी अनुमान लगा रहे हैं कि क्या पुलिस द्वारा दागे जा रहे आंसू गैस के गोलों की वजह से किसान या उसके ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा, जिससे वह पलट गया.

हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा घटना का वीडियो जारी करने के बाद सरदेसाई ने अपना बयान वापस लेते हुए कहा था, ‘किसान प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मृतक नवनीत सिंह को दिल्ली पुलिस ने उस समय गोली मारी, जब वह ट्रैक्टर पर थे. वीडियो से स्पष्ट तौर पर पता चलता है कि पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करने पर ट्रैक्टर पलट गया. आंदोलनकारियों का आरोप अब नहीं ठहरता. पोस्टमार्टम का इंतजार है.’

disclaimer-ये खबर इंटरनेट से ली गयी है

यह भी पढ़े:किसान सम्मान निधि योजना क्या है

विषयदिल्ली
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →