बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्यों भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना तस्करी का हब है?

भारत बीते कुछ सालों में सोने की तस्करी का हब बन गया है। बड़े पैमाने पर यहाँ सोने की तस्करी की जा रही है।

क्यों भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना तस्करी का हब है?

भारत बीते कुछ सालों में सोने की तस्करी का हब बन गया है। बड़े पैमाने पर यहाँ सोने की तस्करी की जा रही है। आप जानकर चौंक जाएंगे की हर साल सैकड़ों टन सोना अवैध तरीके से भारत में आता है। लेकिन सवाल यह उठता है की आखिर भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना तस्करी का हब क्यों बनता जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है की भारतएक ऐसा देश है जहां सोने के आभूषण की काफी मांग है और कभी ऐसा वक़्त नहीं आता जब सोने के आभूषण की मांग पर कोई गिरावट आये, शादी की बात करे या किसी बड़े कार्यकर्म की, भारत में सोने के आभूषण काफी प्रिय है। इतना ही नहीं भारत सोने के आभूषणों को बनाने का एक बड़ा केंद्रहै. इसके चलते पूरी दुनिया में इधर से उधर होने वाले सोने में से एक तिहाई की आवाजाही भारत से होती है।

विज्ञापन
sona 325 051315032231

हाल ही में केरल में सोना तस्करी मामले ने पूरे राज्य को झिंझोर कर रख दिया है। दुबई के दूतावास की कर्मचारी स्वपना सुरेश और उनके साथी सोने की तस्करी कर रहे थे। सोने की तस्करी के लिए राजनयिक सामान का इस्तेमाल किया जा रहा था। कनाडा के एक एनजीओ IMPACT ने पिछले साल इस सन्दर्भ में एक रिपोर्ट पेश की थी जिसके अनुसार भारत में 20 हजार टन सोना निजी भंडार में है, जिसमें आम लोग से लेकर मंदिर तक शुमार हैं। 

यह भी पढ़े: पंजाब में किसानों की जनसंख्या कितनी है?

images 4

अगर चीन, अमेरिका और यूरोजोन के सरकारी सोने के भंडार को भी मिला लिया जाए, तो इतना बड़ा भंडार नहीं होगा। आपको बता दे की आर्थिक सुधारों के बाद सोने की तस्करी लगभग खत्म ही हो गई। 2013 के बाद सरकार ने फिर से नियमों में कई -देर बदल किये जिसके कारण दो महीने में सोने पर लगने वाली ड्यूटी चार गुना बढ़ गई। जिससे कुछ सालों में सोने की तस्करी को बड़े पैमाने पर किया गया।

विषयकेरल
SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →