शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 30000 लोगों को जबरन VRS क्यों दिया जा रहा है?

https://www.youtube.com/watch?v=-GXb_kBkaVw भारतीय स्टेट बैंक अपने 30 हजार कर्मचारियों के लिए वीआरएस लाने की तैयारी कर रहा है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 30000 लोगों को जबरन VRS क्यों दिया जा रहा है?
वीडियो

भारतीय स्टेट बैंक अपने 30 हजार कर्मचारियों के लिए वीआरएस लाने की तैयारी कर रहा है. बैंक कर्मचारियों के लिए एसबीआई एक बड़ी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लाने की तैयारी कर रहा है. इस योजना से 30190 कर्मचारी बैंक से बाहर हो सकते हैं. वीआरएस के लिए एक ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है. इस प्रस्तावित वीआरएस का नाम सेकेंड इनिंग टैप वीआरएस 2020 है. इससे पहले वर्ष 2001 में एसबीआई ने वीआरएस की पेशकश की थी.

विज्ञापन

कितने हैं बैंक में कर्मचारी

एसबीआई के कुल कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2020 तक 2.49 लाख थी, जबकि मार्च 2019 तक यह संख्या 2.57 लाख थी. प्रस्तावित ड्रॉफ्ट के मुताबिक, कुल 11565 अधिकारी और 18625 कर्मचारी वीआरएस स्कीम के लिए पात्र होंगे.

sbi non fiii

बैंक का कहना है कि लागत में कटौती के लिए यह पहल की जा रही है. इसमें कहा गया कि यदि योजना के तहत रिटायरमेंट के योग्य कर्मचारियों में से 30 फीसदी भी वीआरएस का विकल्प चुनते हैं तो जुलाई 2020 के वेतन पर आधारित अनुमान के तहत एसबीआई को करीब 1,662.86 करोड़ रुपये की बचत होगी.

किन कर्मचारियों के लिए होगी योजना

सूत्रों के मुताबिक, एसबीआई की वीआरएस योजना ऐसे सभी स्थायी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुली होगी, जिन्होंने निर्धारित तारीख तक बैंक को 25 साल की सेवा दी होगी या 55 साल की उम्र पूरी कर चुके होंगे. यह योजना इस साल एक दिसंबर से फरवरी 2021 के आखिर तक खुली रहेगी. यानी इसी अवधि में वीआरएस के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

sbi non

यह भी पढ़ें : आचार संहिता क्या है?

क्या होगा कर्मचारियों को फायदा

जिन कर्मचारियों की वीआरएस का आवेदन स्वीकार किया जाएगा उन्हें वास्तविक रिटायरमेंट तारीख तक बची हुई सेवा अवधि के लिए वेतन का 50 फीसदी एक्स ग्रेशिया के रूप में मिलेगा. इसके अलावा अन्य फायदे जैसे ग्रेच्युटी, पेंशन, भविष्य निधि और मेडिकल बेनिफिट्स भी मिलेंगे.

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →