शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सबसे ज्यादा गुस्सा करने वाले हिन्दी फिल्म के हीरो कौन हैं?

लाइमलाइट में बने रहने के लिए और लोगों तक अपनी पॉजिटिव छवि पहुंचाने के लिए बॉलीवुड सितारे अपने इमोशंस को लोगों के सामने कम जाहिर करते हैं।

सबसे ज्यादा गुस्सा करने वाले हिन्दी फिल्म के हीरो कौन हैं?

लाइमलाइट में बने रहने के लिए और लोगों तक अपनी पॉजिटिव छवि पहुंचाने के लिए बॉलीवुड सितारे अपने इमोशंस को लोगों के सामने कम जाहिर करते हैं। खासतौर पर गुस्से को या रोने को। वैसे तो बॉलीवुड स्टार्स हमेशा खबरों में रहते हैं लेकिन जब भी उनको लेकर कोई कंट्रोवर्सी होती है या उनसे कोई मिसबिहेव होता है तो उनकी इन बातों को मीडिया में आने और लोगों के बीच फैलने में जरा भी समय नहीं लगता है। लोग उनके मिसबिहेव और जरा भी गलती को भी लोगों के सामने लाते हैं।

विज्ञापन

जिसके चलते इन एक्टर्स को लोगों के सामने काफी सोच-समझकर आना पड़ता हैं। लोग उन्हें कुछ भी कहते हैं, सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं लेकिन इन सबके बावजूद भी उनको काफी शांत तरीके से इन सबको हैंडल करना आता है। बता दें कि बॉलीवुड स्टार बनने से पहले उनको इन सब बातों को किस तरह से हैंडल करना है ये सीख लेना होता है। आज उन सेलिब्रिटीज की बात करेंगे जिन्होंने कई दफा अपना आपा खो दिया और मीडिया के सामने ही गुस्से में आग बबूला हो गए।

बॉलीवुड के दबंग खान के गुस्से से तो हर कोई वाकिफ है। उनके शो बिग बॉस में भी शो को होस्ट करने के दौरान कई बार सलमान का गुस्सा कंटेस्टेंट पर भी निकला है। इतना ही नबीं कई बार उनका गुस्सा मीडिया पर भी निकल चुका है।वो पेशे से काफी गुस्सैल स्वभाव के हैं। बता दें कि शूटिंग के सेट पर अकसर गुस्सैल रवैये में नजर आते हैं।

यह भी पढ़े:काले होठ गुलाबी करने के उपाय?

Shashwat

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →