शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद किसने बदली पार्टी ?

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारिखें तय करने के बाद वहां की राजनीति अपनी चरम सीमा पर है. जगह जगह चुनावी रैलियां की जा रहीं हैं.

आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद किसने बदली पार्टी ?

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारिखें तय करने के बाद वहां की राजनीति अपनी चरम सीमा पर है. जगह जगह चुनावी रैलियां की जा रहीं हैं. कई नए चेहरे राजनीति में आ रहे हैं तथा कई नेता पार्टियां बदल रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है, जब तृणमूल कांग्रेस के द्वारा चुनाव में टिकट दिए जाने के बाद भी एक उम्मीदवार ने भाजपा का दामन थाम लिया.

विज्ञापन
sarala Murmu
सरला मुर्मू

आपको बता दें, मालदा के हबीबपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस ने सरला मुर्मू को अपनी पार्टी की तरफ से प्रत्यासी घोषित किया. जिसके बाद सरला मुर्मू ने भाजपा का दामन थाम लिया. इससे पहले पार्टी उम्मीदवार तय करने के बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से वो हबीबपुर सी से अपना उम्मीदवार बदल रही है. इसके लिए तृणमूल कांग्रेस की तरफ से उनका स्वास्थ्य खराब बताया गया था. तृणमूल कांग्रेस ने हबीबपुर सीट से अपने नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. अब तृणमूल कांग्रेस ने हबीबपुर से प्रदीप बास्के को चुनाव मैदान में उतारा है.

Sarala Murmu 1200x768
सरला मुर्मू

सरला मुर्मू को पार्टी छोड़कर भाजपा में जाना ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है. लेकिन दोनों ही मुख्य पार्टियां भाजपा और ममता बनर्जी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं. भाजपा की तरफ से नरेंद्र मोदी चुनाव में जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस की कमान ममता बनर्जी ने संभाल रखी है.

यह भी पढ़ें: क्या बंगाल चुनाव में ओवैसी के आने से TMC को मुस्लिम वोट का नुक्सान होगा?

ममता बनर्जी के पास अपनी सत्ता को बचाने की चुनौती होगी. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में किसका डंका बजेगा तथा किसको करारी मात का सामना करना पड़ा. लेकिन वर्तमान में राजनीति अपनी चरम सीमा पर चल रही है.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →