मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए कश्मीर में जमीन कौन खरीद सकता है?

https://youtu.be/hZPDFImDeG0 केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया है।

जानिए कश्मीर में जमीन कौन खरीद सकता है?
वीडियो

केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया है। अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है और वहां बस सकता है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी हरी झंडी देते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी। हालांकि खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी।गृह मंत्रालय ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि इस आदेश को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (केंद्रीय कानूनों का अनुकूलन) तीसरा आदेश, 2020 कहा जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि सामान्य आदेश अधिनियम, 1897 इस आदेश की व्याख्या के लिए लागू होता है क्योंकि यह भारत के क्षेत्र में लागू कानूनों की व्याख्या के लिए है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है, 'हम चाहते हैं कि बाहर के उद्योग जम्मू-कश्मीर में स्थापित हों, इसलिए औद्योगिक भूमि में निवेश की जरूरत है। लेकिन खेती की जमीन सिर्फ राज्य के लोगों पास ही रहेगी। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सिर्फ वहां के निवासी ही जमीन की खरीद-फरोख्त कर सकते थे। मोदी सरकार की नई अधिसूचना के मुताबिक अब बाहर के लोग भी यहां जमीन खरीद सकेंगे।

kashmir non fiii

गृह मंत्रालय ने ये फैसला जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत लिया है। इसके तहत अब कोई भी भारतीय नागरिक जम्मू-कश्मीर में फैक्ट्री, घर या दुकान के लिए जमीन खरीद सकता है। इसके लिए उसे किसी भी तरह के स्थानीय निवासी होने का सबूत देने की जरूरत नहीं होगी।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया था। इसके बाद 31 अक्तूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बन गया था। इसके केंद्र शासित प्रदेश बनने के एक साल बाद जमीन के कानून में बदलाव किया गया है।

kashmir non 1

कश्मीरी पंडितों के पलायन की याद अभी भी ताजा है मौजूदा हालात में कश्मीर घाटी में घर खरीदना इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि वहां के आतंकी समूह इसका अतिक्रमण नहीं करेंगे. जब 1989 में कश्मीर घाटी में आतंकवाद की शुरुआत हुई तो उसे जिहाद नाम दिया गया और कहा गया कि गैर-मुसलमान लोग घाटी को छोड़कर चले जाएं या गोलियों का सामना करें। हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के पर्चे अखबारों में प्रकाशित हुए थे। उन्होंने घोषणा की कि कश्मीर विशेष रूप से मुसलमानों के लिए है.

यह भी पढ़े: क्या बम्बई शहर को दहेज में दिया गया था?

विषयकश्मीर
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →