बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सबसे ज्यादा समझदार लोग किस राशि के माने जाते हैं ?

भारत में प्राचीन समय से ही लोगों का ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रहा है. राशियां 12 होती है. ऐसी मान्यता है कि राशियां मानव जीवन को प्रभावित करती हैं.

सबसे ज्यादा समझदार लोग किस राशि के माने जाते हैं ?

भारत में प्राचीन समय से ही लोगों का ज्योतिष शास्त्र में विश्वास रहा है. राशियां 12 होती है. ऐसी मान्यता है कि राशियां मानव जीवन को प्रभावित करती हैं. किसी की राशि को जानकर हम उनके जीवन और उनके सामने आने वाली समस्याओं का पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही हम किसी व्यक्ति का स्वभाव भी राशियों के माध्यम से जान सकते हैं.

विज्ञापन
aquarius 2 1
कुंभ

समझदारी या बुद्धिमान होना सभी चाहते हैं. लेकिन यह गुण सभी व्यक्तियों में नहीं होता है. कुछ विशेष राशियों के लोगों में यह गुण ज्यादा पाया जाता है. यहीं कारण है कि ऐसा माना जाता है कि मुख्य रूप से दो राशियों के व्यक्तियों में समझदारी या बुद्धिमानी का गुण ज्यादा होता है. वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को बेहद इंटेलिजेंट समझा जाता है.         

वृश्चिक राशि
वृश्चिक

ऐसा माना जाता है कि इन 2 राशियों के लोगों को पागल बनाना इतना आसान नहीं होता है. इनका दिमाग अन्य राशियों की तुलना में अधिक चलता है. कोई व्यक्ति यदि इन राशियों के लोगों के खिलाफ कोई षड़यंत्र रच रहा होता है, तो इनको पहले ही एहसास हो जाता है तथा ये सतर्क हो जाते हैं. ज्यादा समझदार होने के कारण ये दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं.

यह भी पढ़ें: मिथुन राशि के लोगों के स्वभाव की विशेषताएं क्या होती हैं ?

कुंभ राशि के लोगों का जहां आईक्यू सबसे तेज होता है. ये किसी भी बात को सिर्फ सुनने के आधार पर या रिति-रिवाजों के आधार पर नहीं मानते हैं. ये हर किसी घटना या मान्यता के पीछे तर्क ढूंढने की कोशिस करते हैं. वैसे तो किसी भी राशि से संबंध रखने वाले व्यक्ति में असाधारण प्रतिभा तथा बुद्धिमता हो सकती है. लेकिन आमतौर पर इन दो राशियों के लोगों में सामान्य लोगों के अधिक बुद्धिमता देखी गई है. इसी कारण वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को बेहद इंटेलिजेंट समझा जाता है.         

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →