बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसी कौन सी झील है जहां जाने से जीव -जन्तु पत्थर में तब्दील हो जाते है?

तंजानिया स्थित नेट्रान झील काफी ही प्रचलित है। इसके प्रसिद्ध के पीछे यह कारण है की इस झील के पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर में तब्दील हो जाता है।

ऐसी कौन सी झील है जहां जाने से जीव -जन्तु पत्थर में तब्दील हो जाते है?

तंजानिया स्थित नेट्रान झील काफी ही प्रचलित है। इसके प्रसिद्ध के पीछे यह कारण है की इस झील के पानी को जो भी छूता है, वो पत्थर में तब्दील हो जाता है। आम लोगों का ऐसा मनाना है की यह झील किसी श्राप से ग्रसित है। और इसमें जाने वाला कोई भी जीव इसका पानी नहीं पी सकता, बल्कि पानी को हाथ लगाते ही वह पत्थर का बन जाता है।

विज्ञापन
Tanzania 1

इतना ही नहीं इस झील के पास कोई गांव या किसी बस्ती या फिर रहन -सहन की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि लोगों की बीच यह भ्रम है की इस झील को श्राप मिला है। झील के प्रकोप के चलते लोग यहां से दूर चले गए। जो भी व्यक्ति या जानवर इस झील के पास जाता है वह वहां खड़े-खड़े ही पत्थर की प्रतिमा में बन जाते है।

lake natron tanzania 1469015935

लेकिन इस झील से जोड़े साइंटिफिक रीज़न की बात की जाए तो यह किसी श्राप के कारण नहीं, बल्कि झील के रासायनिक पानी के चलते हैं। इस झील में जाने वाले पशु-पक्षी कैल्सिफाइड होकर पत्थर में तब्दील हो जाते है।र्यावरणविद् और वाइल्ड फोटोग्राफर ब्रेंडेट ने अपनी एक किताब 'एक्रॉस द रेवेज्ड लैंड' में इसका जीकर किया है। उनके अनुसार पानी में नमक और सोडा की मात्रा काफी अधिक है।

यह भी पढ़ें : कोरोना से ग्रसित मरीजों के लिए खून के थक्के कैसे बन रहे है मुसीबत का सबब?

यही मात्रा इन पक्षियों के मृत शरीर को सुरक्षित रखती है। पानी में अल्कलाइन का स्तर पीएच9 से पीएच 10.5 है, यानी अमोनिया जितना अल्कलाइन। लेक का तापमान भी अक्सर 60 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। पानी में एक ऐसा तत्व भी मौजूद है। जो ज्वालामुखी की राख में होता है। इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों के लिए करते हैं। यही कारण है कि इस झील में ज्यादा वक्त बिताने वाले जानवर रासायनिक के कारण अपनी जान गवा बैठे है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →