बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा कौन सा मंदिर है जहां पूजा -अर्चना करने से श्राप मिलता है?

भारत में ऐसे कई मंदिर है जो रहस्य से पूर्ण है। देश के मंदिर से सैकड़ो लोगो की आस्था जोड़ी है।

ऐसा कौन सा मंदिर है जहां पूजा -अर्चना करने से श्राप मिलता है?

भारत में ऐसे कई मंदिर है जो रहस्य से पूर्ण है। देश के मंदिर से सैकड़ो लोगो की आस्था जोड़ी है। मंदिर, में पूजा -अर्चना कर लोग भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते है। लेकिन एक ऐसा भी मंदिर है जहां भगवान की पूजा -अर्चना करने से श्राप मिलता है। इस मंदिर में भाड़ी तादाद में भक्त आते है और देश ही नहीं विदेश से लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते है। लेकिन यहाँ पूजा नहीं करते है। यह मंदिर देवों के देव महादेव को समर्पित है। माना जाता है की इस भव्य मंदिर में सदियों से पूजा नहीं की गई।

विज्ञापन
1487690533 cd7f7d81d9

उत्तराखंड राज्य के जनपद सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ से धारचूला जाने वाले मार्ग पर लगभग सत्तर किलोमीटर दूर स्थित है कस्बा थल जिससे लगभग छः किलोमीटर दूर स्थित है ग्राम सभा बल्तिर। यहीं पर एक अभिशप्त देवालय है नाम से विख्यात है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे की यह भव्य मंदिर सिर्फ एक हाथों से बनाया गया है। यह मंदिर काफी ज्यादा पुराना है। किसी समय यहां राजा कत्यूरी का शासन था। उस दौर के शासकों को स्थापत्य कला से बहुत प्यार था। यहां तक कि वे इस मामले में दूसरों से प्रतिस्पर्द्धा भी करते थे।

god hindu shiv ji photo frame 500x500 1

लोगों का मानना है कि एक बार यहां किसी कुशल कारीगर ने मंदिर का निर्माण करना चाहा। वह काम में जुट गया। कारीगर की एक और खास बात थी। उसने एक हाथ से मंदिर का निर्माण शुरू किया और पूरी रात में मंदिर बन कर तैयार हो गया था। इस मंदिर में पूजा न होने के पीछे यह कथा मशहूर है की जब स्थानीय पंडितो ने उस देवालय के अंदर उकेरी गयी भगवान शंकर के लिंग और मूर्ति को देखा तो यह पता चला कि रात्रि में शीघ्रता से बनाये जाने के कारण शिवलिंग का अरघा विपरीत दिशा में बनाया गया है जिसकी पूजा करना फलदायक नहीं हो सकता था। अगर इसकी पूजा की गई तो विपरीत परिणाम मिल सकते है। इसलिए यहाँ स्थापित हुये शिवलिंग की पूजा नहीं की जाती है।

यह भी पढ़ें : हनुमान चालीसा की इन 5 चौपाइयों के जप से होते हैं सभी तरह के कष्ट दूर

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →