मिट्टी में सर्वाधिक मात्रा में पाए जाने वाला तत्व कौन सा है ?
मिट्टी में कौन सा तत्व सबसे अधिक होता है यह मिट्टी के प्रकार पर निर्भर करता है। आमतौर पर नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्सियम, मैग्नीशियम, कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन प्रमुख तत्व होते हैं।
भारत बहुत बड़ा देश है. जिसमें भौगोलिक विविधता पाई जाती है. इसके साथ ही भारत में लगभग हर प्रकार की जलवायु पाई जाती है. ये सभी कारक मिट्टी को प्रभावित करते हैं. पृथ्वी के ऊपरी सतह पर मोटे, मध्यम और बारीक कार्बनिक तथा अकार्बनिक मिश्रित कणों को मिट्टी कहते हैं. मिट्टी में पाए जाने वाले मुख्य़ पोषक तत्व की बात करें, तो कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन , नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्निशियम, सल्फर, जिंक, आयरन, बोरान, मैंगनीज, कोपर , मालीबेडनम और क्लोरीन आदि तत्व पाए जाते हैं.

मिट्टी में सर्वाधिक मात्रा में पाए जाने वाले तत्व की बात करें, तो यह मिट्टी के प्रकार पर निर्भर करता है. जैसे यदि काली मिट्टी की बात करें तो इसमें मैग्नेशियम,चूना,लौह तत्व तथा कार्बनिक पदार्थों की अधिकता होती है तथा नाइट्रोजन,पोटास,ह्यूमस की कमी होती है. आमतौर पर मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्सियम, मैग्नीशियम, सोडियम, कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन. मिट्टी में कम मात्रा में पाए जाने वाले तत्व लौह, गंधक, सिलिका, क्लोरीन, मैंगनीज, जस्ता, निकल, कोबल्ट , मोलिब्डेनम, ताम्र, बोरन तथा सैलिनियम हैं.

लेकिन इन तत्वों की मात्रा मिट्टी के हिसाब से बदलती रहती है. मिट्टी अनेंक प्रकार की होती है. किसी में किसी तत्व की प्रधानता पाई जाती है तथा किसी मिट्टी में किसी तत्व की प्रधानता पाई जाती है. जलोढ़ मिट्टी , काली मिट्टी, लाल एवं पीली मिट्टी , लैटराइट मिट्टी, शुष्क मृदा (Arid soils), लवण मृदा (Saline soils) , जैव मृदा (Organic soils) तथा वन मृदा.
यह भी पढ़ें: पंजाब की गाय-भैंस अधिक दूध क्यों देती है?
जहां तक अपने भारत देश की बात है, तो भारत में लगभग 43.4 प्रतिशत भाग पर जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, जिसका निर्माण नदियों द्वारा बहाकर लाए कणों से होता है. जलोढ़ मिट्टी में पोटाश एवं चूना की पर्याप्त मात्रा होती है तथा जलोढ़ मिट्टी में पोटाश एवं चूना की पर्याप्त मात्रा होती है.



