मानव शरीर बीमारियों का गाड़ है। अगर इसका ध्यान न रखा जाए तो शरीर बहुत सी घातक बीमारी का शिकार बन सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही रोग के बारे में बताना जा रहे है। जिसका वक़्त पर इलाज नहीं किया गया तो यह रोग आगे चलकर काफी विकराल रूप ले सकता है। खुजली, खाज (Scabies) एक प्रकार का संक्रमण और चर्मरोग है। खाज (Scabies) जो सरकोप्ट्स स्कैबीई नामक खाज या खुजली के कीटाणुओं के कारण होता है, यह काफी छोटे होते है और इससे नंगी आखों से नही देखा जा सकता है। यह त्वचा को खोदते है और हजारों की संख्या में अंडे देते है।
यह बीमारी उन लोगों को ज्यादा होती है जो पालतू जानवर जैसे कुत्ता बिल्ली खरगोश आदि पालते हैं। स्केबीज बहुत ही संक्रामक होता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में करीबी संपर्क से ही बहुत आसानी से फैल जाता है। यह कुछ प्रकार की स्थितियों में आसानी से फैल जाता है, जैसे बड़ा परिवार, बाल देखभाल केंद्र, स्कूल की कक्षाएं या अस्पताल आदि।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ‘नए लक्षण’ जिनको नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
यह बीमारी एक दूसरे के संपर्क में आने से फ़ैल सकती है। अगर परिवार के सदस्यों और दोस्त इसे रोग से ग्रसित है तो उनके सम्पर्क में आने से आसानी से एक दुसरे में फैलता है। यह त्वचा, कपड़ो, बिस्तर या अन्य वस्तुओं को शेयर करने से भी फैलता है। करने से भी आसानी से फैलता है। इतना ही नहीं यह सेक्सुअली भी ट्रांसमिट हो सकता है।
इस रोग से निजात पाने के लिए दवा और क्रीम लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर की सलाह के संकर्मित आंग में दवा और लोशन लगाने से इस रोग से रहत मिलती है अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह धीरे -धीरे शरीर के बाकि अंगों तक भी फ़ैल सकता है।
















