मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

विश्व के कौन से देश हैं जहां किसान से कृषि आय पर कर लिया जाता है ?

किसी भी देश में सरकार के पास आय का मुख्य स्त्रोत जनता से लिया गया कर (Tax) होता है. जिसके आधार पर वह लोगों से पैसे लेते है.

विश्व के कौन से देश हैं जहां किसान से कृषि आय पर कर लिया जाता है ?

किसी भी देश में सरकार के पास आय का मुख्य स्त्रोत जनता से लिया गया कर (Tax) होता है. जिसके आधार पर वह लोगों से पैसे लेते है. इन पैसों को सरकार जनता की भलाई में सार्वजनिक क्षेत्रों में लगाती है. जिनपर पूरे देश की जनसंख्या का हक होता है. कर लगाने के लिए अलग-अलग देशों के अलग-अलग पैमाने हैं. जहां तक भारत की बात करें, तो यहां एक सीमा निर्धारित की गई है. जिससे ज्यादा आय होने पर आपको कर देना पड़ता है.

विज्ञापन
0.24135900 1519282874 52 20180115 hindi
कृषि

लेकिन भारत में किसानों और कृषि क्षेत्र से हुई कमाई पर कर देने पर छूट दी गई है. जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को बढावा देना है. भारत में कृषि आय को इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 10(1) द्वारा टैक्स से बाहर रखा गया है. हालांकि काफी समय से यह बहस का मुद्दा रहा है कि क्या कृषि से होने वाली आय को भी आयकर के दायरे में लाना चाहिए या नहीं.

विश्व के कौन से देश हैं जहां किसान से कृषि आय पर कर लिया जाता है ?
आयकर

भारत में कृषि से होने वाली आय टैक्स के दायरे में नहीं आती. लेकिन विश्व में कई देश ऐसे भी हैं, जो कृषि से होने वाली आय को टैक्स के दायरे में लाते हैं. अगर इन देशों की बात करें तो इनमें  The United States, Canada, Australia, Germany, United Kingdom, Ireland, France, Switzerland and Italy  आदि देश आते हैं, जो कृषि से होने वाली आय पर टैक्स लेते हैं.

यह भी पढ़ें: किस भारतीय मूल के अरबपति को 2 अरब डॉलर की कम्पनी मात्र 73 रूपए में बेचनी पड़ी?

वर्तमान समय तक भारत में कृषि से होने वाली आय पर सरकार द्वारा कर नहीं लगाया जाता है. किसान खेती करता है, उससे उसको आय प्राप्त होती है, तो उसको उस पर कर नहीं देना पड़ता. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कृषि कार्यों से भारत की बहुत बड़ी जनसंख्या जुड़ी हुई है. इसके साथ ही उनकी आर्थिक हालात भी अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →