कैंसर के फ्री इलाज के लिए हॉस्पिटल कहां कहां हैं ?
भारत में कैंसर के मुफ्त इलाज के लिए कई सरकारी और गैर-लाभकारी अस्पताल उपलब्ध हैं। टाटा मेमोरियल मुंबई, धर्मशिला दिल्ली, अडयार चेन्नई और दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जैसे प्रमुख अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को निःशुल्क सेवा प्रदान करते हैं।
वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका नाम सुनते ही इंसान जीने की उम्मीद छोड़ देता है. ऐसा ही एक नाम हैं- कैंसर. जिसे भी यह बीमारी हो जाती है, वह जीने की उम्मीद छोड़ देता है. इसके कई कारण है. एक तो मुख्य कारण यह होता है कि इसमें जान का खतरा बहुत अधिक होता है. इसके अलावा अगर हम इसका इलाज कराते हैं, तो वह भी बहुत महंगा होता है. आम लोगों के लिए बड़े अस्पतालों में इलाज करा पाना संभव नहीं होता है. इसी कारण लोगों के मन में इस बीमारी से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि कैंसर के फ्री इलाज के लिए हॅास्पिटल कहां कहां हैं. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

कहां कहां होता है कैंसर का फ्री इलाज-
वैसे तो कई बड़े सरकारी अस्पतालों में कैंसर जैसी बीमारी का मुफ्त इलाज किया जाता है. लेकिन अगर उनमें से कुछ अस्पलातो का जिक्र करें, तो उनमें टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई का नाम सबसे पहले आता है. यह देश में सबसे अधिक कैंसर के इलाज की मांग वाले अस्पतालों में शामिल है. यह अस्पताल लगभग 70 फीसदी रोगियों की मुफ्त देखभाल करता है. अगर इसके पते की बात करें, तो पता: डॉ ई बोर्गेस रोड, परेल, मुंबई, महाराष्ट्र 400012, फोन नंबर: 022 2417 7000 , ई-मेल: msoffice@tmc.gov.in. इसके अलावा दूसरे अस्पताल की बात करें, तो धर्मशिला अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का नंबर आता है. यह अस्पताल NABH द्वारा मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला कैंसर का अस्पताल है. इसका पता- धर्मशिला मार्ग, वसुंधरा एन्क्लेव अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास, दल्लूपुरा, नई दिल्ली, दिल्ली 110096, फोन: 1860 208 0208, ईमेल: info.dnsh@narayanahealth.org.

इनके अलावा बात करें, तो कैंसर के मुफ्त इलाज में अडयार कैंसर इंस्टीट्यूट का नंबर आता है. यह अस्पताल चेन्नई में स्थित है. यह एक गैर लाभकारी संस्था है. यहां भी आप कैंसर का इलाज करा सकते हैं. इसके पते की बात करें, तो इसका पता: कैंसर संस्थान (WIA), सरदार पटेल रोड, अड्यार, चेन्नई - 600 020, फ़ोन: 044-244910754, 24437300, ई-मेल: sog@cancerinstitutewia.org. इनके अलावा दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट भी आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के कैसर के इलाज में एक वरदान साबित हो रहा है. यह देश का एक अग्रणी मुफ्त कैंसर इलाज का अस्पतालों में शामिल है. इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं. इसके पते की बात करें, तो इसका पता- दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (दिल्ली का जीएनसीटी), दिलशाद गार्डन, दिल्ली 110095, फोन: +91-11-2213 5700, +91-11-2213 5200, ई-मेल: director.dsci@nic.in
यह भी पढ़ें: खून पतला करने की चमत्कारिक आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?
अगर आप कैंसर के लिए मुफ्त इलाज के लिए अस्पताल खोज रहें हैं, तो इसके लिए श्री शंकर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एक उपयुक्त विकल्प है. इसमें काफी लोग योगदान देते हैं. यह एक गैर लाभकारी अस्पताल है. इसमें कैंसर का मुफ्त और किफायती इलाज आपको मिल सकता है. पता: पहला क्रॉस, शंकरा मैट परिसर, बसवनगुडी, बेंगलुरु, कर्नाटक - 560004, फोन: 080 2698 1000. सरकार की तरफ से तथा कुछ समाजसेवी लोगों की तरफ से काफी अस्पताल कैंसर का मुफ्त इलाज करते हैं. उपरोक्त दिए गए अस्पतालों में भी कैंसर का इलाज कराया जा सकता है. इसके अलावा भी कई बड़े सरकारी अस्पतालों में कैंसर का मुफ्त इलाज किया जाता है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



